{"_id":"7fdd5f28-ae24-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"obama-threaten-his-daughters-about-tatoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराक ओबामा की बेटियों को धमकी, टैटू गुदवाया तो...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बराक ओबामा की बेटियों को धमकी, टैटू गुदवाया तो...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 26 Apr 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
बागी होते बच्चों को काबू में लाने के लिए मां बाप तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। पिता होने के नाते अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी आजकल अपनी बेटियों के लिए ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ओबामा दंपत्ति ने अपनी बेटियों को टैटू गुदवाने से रोकने के लिए अजीबोगरीब शर्त रख दी है।
ओबामा दंपत्ति ने अपनी बेटियों 14 साल की मालिया और 11 साल की साशा को धमकी दी है कि अगर उन्होंने अपने शरीर पर टैटू गुदवाया तो ओबामा दंपत्ति भी ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन
एनबीसी टुडे को दिए एक साक्षात्कार में ओबामा ने बताया कि उन्होंने मलाया और साशा को बता दिया है कि अगर वो कभी भी अपने शरीर के किसी हिस्से पर टैटू बनवाने की सोचती हैं तो उनके मां बाप (ओबामा दंपत्ति) भी अपने शरीर के उसी हिस्से पर बिलकुल वही टैटू गुदवा लेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं ओबामा दंपत्ति यू ट्यूब पर इसे फैमिली टैटू के नाम से शो भी करेंगे।
इसी साक्षात्कार में ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल के उस बयान को अनदेखा कर दिया जिसमें मिशेल ने खुद को 'सिंगल पेरेंट' कहा था। सिंगल पेरेंट का तात्पर्य बच्चों की देखभाल का जिम्मा अकेले उठाने वाले व्यक्ति से है।
ओबामा ने कहा हो सकता है कि मिशेल की जुबान फिसल गई हो। हालांकि इसी मौके पर ओबामा ने यह भी स्वीकार किया कि राजनीतिक कैरियर में कई बार ऐसा हुआ होगा जब शायद मिशेल को ऐसा महसूस हुआ होगा।