{"_id":"6f0101c6-e0ad-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"obama-sculpture-made-from-hair","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने बना दिया ओबामा का खिलौना","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चीन ने बना दिया ओबामा का खिलौना
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
चीन ने दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स यानी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का पुतला बनाया है और ये कोई आम पुतला नहीं है। इस पुतले को बाल से बनाया गया है।
विज्ञापन
अमेजिंग एंड वीयर्ड डॉट कॉम के अनुसार, चीन के एक हेयर ड्रेसर हुआंग ने ये पुतला बनाया है। बीजिंग में एक सैलून चलाने वाले हुआंग ने इसे अपने सैलून में कटने वाले बालों से बनाया है।
विज्ञापन
हालांकि हुआंग के लिए ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने बाल से कोई पुतला बनाया है। इससे पहले भी वो कई पुतले बना चुके हैं। ओबामा का ये पुतला बनाने में हुआंग को सात दिन और सात रातों का समय लगा है।
विज्ञापन
दुर्लभ मूर्तियां बीमार हैं
इस पुतले को बनाने में चार किलो इंसानी बालों का इस्तेमाल किया गया है। खास बात ये है कि हुआंग इस पुतले को ओबामा को गिफ्ट करना चाहते हैं।