फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   nun_delivery

नन को नहीं था पता कि पेट में पल रहा है बच्चा

Mon, 20 Jan 2014 12:13 PM IST
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
nun_delivery

क्या यह हो सकता है किसी महिला को अपने गर्भवती होने का ही पता न चले। बात बेतुकी लग सकती है, लेकिन इटली की एक नन का यही कहना है।

विज्ञापन


इस औरत को देखिए, 20 बार हो चुका है इसका गर्भपात

स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक़ एक नन ने इटली के केंद्रीय शहर रिएती में एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन उन्हें इसका अंदेशा नहीं था कि वह गर्भवती हैं।
विज्ञापन


इस 31 साल की नन ने पेट में दर्द की शिकायत की। उन्हें लगा उनके पेट में मरोड़ हो रहे हैं, इसलिए उन्हें दर्द हो रहा है लेकिन जब दर्द बढ़ा, तो उन्होंने एंबुलेंस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल से मां-बाप की लाश के साथ रह रहा था ये बेटा

अस्पताल में भर्ती होने के चंद घंटे बाद ही इस नन ने एक बेटे को जन्म दिया। नन ने वर्तमान पोप फ़्रांसिस के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है।

रिएती के मेयर सिमोन पेटरेंगली ने लोगों और मीडिया से इस महिला की निजता का सम्मान करने की अपील की है।

इस ख़बर के सामने आने के बाद 47,700 की आबादी वाला यह छोटा सा शहर दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है।

चकित
एक समाचार एजेंसी के हवाले से नन ने कहा, ''मुझे पता ही नहीं था कि मैं गर्भवती थी। मुझे केवल पेट में दर्द हुआ था।''

इस औरत को है बच्चों के गंदे डायपर खाने का नशा

स्थानीय मीडिया के अनुसार अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों ने अब नन और उनके बच्चे के लिए कपड़े और दान इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

ये नन अल सल्वाडोर की रहने वाली है और रिएती के नज़दीक एक ऐसे मठ में काम करती हैं, जो बुज़ुर्गों को आसरा देने का काम करता है।

मठ में काम करने वाली अन्य नन ने इस ख़बर पर 'आश्चर्य जताया' है।

स्थानीय पादरी डॉन फैबरिजिओ बॉरैलो ने पत्रकारों को बताया कि अब नन अपने बच्चे के साथ ही रहेगी और 'वह सच ही बोल रही है कि उसे नहीं पता था कि वह गर्भवती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed