{"_id":"ce49b918-b9af-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"now-robot-that-tells-you-when-you-stink","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों के लिए संजीवनी बनेगा ये करामाती रोबोट","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आंखों के लिए संजीवनी बनेगा ये करामाती रोबोट
बर्लिन/एजेंसी
Updated Sat, 11 May 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसे रोबोट का आविष्कार हुआ है जो ऑक्सीजन सेंसर की तरह काम करता है और आंखों में कम हो रहे ऑक्सीजन स्तर के बारे में चेतावनी देता है। दरअसल ऑक्सीजन की कमी से आंखों की रोशनी जा सकती है।
विज्ञापन
इस रोबोट का आविष्कार किया है जर्मनी के ज्यूरिख शहर में रोबोटिक के एक प्रोफेसर 'ब्रैडली नेल्सन' ने। प्रोफेसर का कहना है कि इस रोबोट के इस्तेमाल से अंधेपन से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
इस रोबोट की लंबाई एक मिली मीटर है और यह एक मिली मीटर से एक तिहाई कम चौड़ा है।
आंखों में डाले जाने पर यह रोबोट आंखों में मौजूद तरल पदार्थ से मिल जाता है और ऑक्सीजन सेंसर की तरह काम करता है जो आंखों में कम हो रहे ऑक्सीजन स्तर के बारे में चेतावनी देता है। दरअसल ऑक्सीजन की कमी से आंखों की रोशनी जा सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले भी शोधकर्ताओं ने इस क्षेत्र में कई सफलताएं प्राप्त की है। इससे पहले एक ऐसे रोबोट का आविष्कार किया गया था जिससे आंखों में दवा डाली जा सकती है साथ-ही साथ वह 'स्कार टिश्यू' को भी हटाने मे मदद करता है।
लेकिन यह ऑक्सीजन सेसिंग रोबोट थोड़ा अलग तरीके से काम करता है। जब स्पेशल डाई से बना यह माइक्रो रोबोट प्रकाश के खास तरंगधैर्य के सामने लाता है तब यह डाई चमकने लगती है।
अगर चमक तुरंत कम पड़ती है तो यह दर्शाती है कि आंखों में ऑक्सीजन का स्तर डाई के आसपास अधिक है और अगर यह चमक धीरे-धीरे कम होती है तो इससे पता चलता है कि आंखों में ऑक्सीजन का स्तर कम है।
इस रोबोट का परीक्षण पानी में ऑक्सीजन का स्तर पता लगाने के लिए किया जा चुका है और अब आंखो पर शोध होने की प्रक्रिया जारी है।