{"_id":"93403c8ab99e77961680d3e468296c0d","slug":"not-just-men-kangaroos-also-impress-females-with-bulging-biceps","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल मॉडल नहीं, कंगारू भी बनाते हैं डोले!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
केवल मॉडल नहीं, कंगारू भी बनाते हैं डोले!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन लड़कों पर ही ये इल्जाम लगता है कि वो लड़कियों को देखते ही अपने डोले शोले यानी बाईसेप्स चमकाने लगते हैं, उन्हें प्रभावित करने के लिए तरह-तरह की मुद्राएं बनाने लगते हैं।
विज्ञापन
पर आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि ऐसा करने में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि जानवर भी किसी से पीछे नहीं हैं।
हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि नर कंगारू भी मादा कंगारू को रिझाने के लिए अपने बाईसेप्स चमकाते हैं और मोहक अदाएं दिखाते हैं। शोधकर्ताओं की मानें तो बांहों की मोटाई और सुडोल होना उन्हें उनका साथी खोजने में काफी मददगार साबित होता है।
विज्ञापन
बिल्ले के साथ करती थी सेक्स
ऑस्ट्रेलिया की मर्डोक और कर्टिन यूनिवर्सिटी में 13 नर और 15 मादा कंगारुओं पर हुए रिसर्च में ये बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी नर का हाथ और कंधे की मांसपेशियां मादा को सबसे अधिक आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
दरअसल जानवरों में भी बांहों की मांसपेशियों को उसके दबंग होने से जोड़कर भी देखा जाता है, इसलिए मादाएं मजबूत बांहों वाले कंगारुओं की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।
एक तरफ जहां कंगारू भुजाओं के आधार पर नर मादा को रिझाने की कोशिश करता है वहीं कई जीव अपनी गंध, शरीर के आकार, दहाड़ने की आवाज के दम पर खुद को श्रेष्ठ साबित करते हैं।
जानवरों संग सेक्स करने का है रिवाज
मोर जैसे सुंदर पक्षी अपने पंख फैलाकर, नाचकर मादा को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।