{"_id":"1e2df4b4-1508-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"not-brushing-daily-then-wife-could-leave-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज ब्रश नहीं करते? पत्नी उठा सकती है ये कदम","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
रोज ब्रश नहीं करते? पत्नी उठा सकती है ये कदम
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Oct 2012 01:06 PM IST
विज्ञापन
आपकी पत्नी आपको दूसरी औरत को ताकने पर भले ही माफ कर दे लेकिन इस संबंध में बिलकुल माफ नहीं करेगी। बात हो रही है ब्रश करने के मसले की। मामला पानीपत का है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को महज इसलिए छोड़ दिया कि वो रोज ब्रश नहीं करता था। पहले तो पत्नी ने आग्रह से यह बात कही। लेकिन बदले में पति ने आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं किया। बाद में उकता कर जब पत्नी ने कठोरता से ब्रश करने को कहा तो पति ने पत्नी की ही पिटाई कर दी। कुछ ही समय बाद पत्नी पति का घर छोड़ कर चली गई।
पत्नी का कहना है कि पति इतना आलसी है कि न तो ब्रश करता है और न ही नहाता है। ऐसे में उसके मुंह से इतनी बदबू आती है कि पास तक जा नहीं सकते। इससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पत्नी का कहना है कि जब तक पति रोज ब्रश करने और नहाने का वादा नहीं करता वो घर लौट कर नहीं आएगी। पत्नी के घर छोड़कर जाने से जहां पति का घर बिखर गया वहीं इलाके में उसका विरोध शुरू हो गया। थक हारकर पति परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा और पत्नी को घर लौटाने की मांग की। केंद्र ने जब पत्नी से बात की तो उसने दो टूक अपनी बात कही।
केंद्र ने अपने अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बातचीत कराई और इसमे हल निकला कि पति पत्नी की शर्त मानकर रोज ब्रश किया करेगा। अगर पति इस काम में लापरवाही बरतता है तो पत्नी घर और बच्चों को छोड़कर अपने मायके जाने के लिए स्वतंत्र है।