{"_id":"8045b54c-4b2c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"no-death-car-tell-driver-before-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन रही है ‘नो डेथ कार’, यानी नो एक्सिडेंट","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बन रही है ‘नो डेथ कार’, यानी नो एक्सिडेंट
लंदन।
Updated Fri, 21 Dec 2012 10:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जरा सी लापरवाही घटी और दुर्घटना घटी। आप भी सोचते होंगे कि काश आपको ऐसी कार मिले जो दुर्घटना होने से पहले ही आपको सचेत कर दे। खुशखबरी ये है कि आपकी सोच सच होने जा रही है। कार कंपनी वॉल्वो 'नो डेथ कार' बनने जा रही है जो हादसा होने से पहले ही आपको संकेत देगी और आप बच सकेंगे।
विज्ञापन
वॉल्वो ने एक ऐसी गाड़ी ईजाद की है जो आपके साथ होने जा रहे दुर्घटना को सेंस करके, आपकी जान जोखिम में पड़ने से बचा सकती है। इस कार को उसने नाम दिया है नो डेथ कार यह कार खुद ही अपने आपको ड्राइव करेगी और पूरी तरह क्रैश प्रूफ होगी।
विज्ञापन
कंपनी को उम्मीद है कि इस कार को आने वाले 8 सालों में सड़कों पर उतारा जा सकेगा। इस कार में खास तरह के सेंसर लगाए गए हैं, जो दो वाहनों के बीच हो सकने वाली टक्कर को भांप लेते हैं और खुद ही बचाव के लिए काम करना शुरू कर देते हैं। वॉल्वो का दावा है कि इस गाड़ी में न तो किसी को चोट लगेगी और न ही मरने की नौबत आएगी।
विज्ञापन
यह गाड़ी कंप्यूटराइज्ड होगी जैसे ही इसे किसी अन्य वाहन से टक्कर होने का अंदेशा होगा, यह खुद ब खुद कोई तरीका आजमा कर खुद को और अपने ड्राइवर को बचा लेगी। वॉल्वो का कहना है कि 2020 में इस गाड़ी को बाजार में उतारा जाएगा, लेकिन इसमें इस्तेमाल की गयी तकनीकों में से कुछ इस कंपनी की बाकी गाड़ियों में भी लगायी जाएगी।