फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   nihang man make 300 m long turben on maghi mela in india

सिर की शोभा बन गई, पगड़ी है या पहाड़

Tue, 15 Jan 2013 09:31 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 15 Jan 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
nihang man make 300 m long turben on maghi mela in india

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल...बोलते इस सिख की पगड़ी पर निगाह तो डालिए जरा। आप भी चौंक जाएंगे कि पगड़ी है या पहाड़। अमृतसर में माघी मेले शिरकत करते निहंग (सिखों के विशेष प्रचारक दस्ते के सदस्य) की 300 मीटर लंबी पगड़ी चर्चा का विषय बन गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आयोजित हुए माघी मेला में निहंगों ने तरह तरह के करतब दिखाए। मेले में पगड़ी प्रतियोगिता ने भी समां बांधा। प्रतियोगिता इस बात की थी कि कौन सबसे भारी बड़ी और लंबी पगड़ी बांधता है। इसी दौरान यहां 300 मीटर लंबी पगड़ी बांधे निहंग उत्सुकता का केंद्र बना। इस निहंग की पगड़ी 25 किलो से ज्यादा भार की थी और सिर पर एक पहाड़ की तरह दिख रही थी। लोग नजदीक जाकर और दूर से भी इस निहंग के फोटो खींच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहड़ी के मौके पर लगने वाले इस मेले में लोग तरह तरह की डिजाइन की गई पगड़ियां पहन कर आए। किसी की पगड़ी सबसे ऊंची दिख रही थी तो किसी की पगड़ी एक इमारत की तरह सिर पर सजी था। पगड़ियों पर तरह तरह के प्रतीक चिह्न सज रहे थे जो पगड़ियों की शोभा बढ़ा रहे थे।

2010 में माघी मेले में ही मेजर सिंह ने 400 मीटर लंबी और 35 किलोग्राम वजनी पगड़ी पहनी थी और इसी के बल पर उन्होंने सबसे बड़ी पगड़ी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed