फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   nigerian cook keep him alive with air bubble for three days

जहाज डूबा, तो तीन दिन बुलबुले ने बचाई जान

Fri, 14 Jun 2013 10:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 14 Jun 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
nigerian cook keep him alive with air bubble for three days

जाको राखे साइयां, मारे सके न कोय। यह कहावत नाइजीरिया में सच साबित हुई। एक नाइजीरियाई रसोइया जिस जहाज पर सवार था, वह डूब गया। लेकिन इस रसोइए पर भगवान का हाथ था, इसलिए मौत के बीच खड़े हुए भी उसका बाल बांका नहीं हुआ।

विज्ञापन


नाइजीरियाई तट से 20 मील दूर जब जहाज डूबना शुरू हुआ, तो हैरिसन ओकेन टग के बाथरूम में था। उसके बाकी 11 साथियों ने लुटेरों के डर से खुद को कमरे में बंद कर रखा था।
विज्ञापन


लेकिन ओकेन बाहर था, इसलिए बचाव की कोशिश की। उसे एक हवा के बुलबुले ने बचा लिया और डूबे हुए जहाज में हवा के एक बुलबुले के सहारे वह तीन दिन तक जिंदा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओकेन ने कहा, 'मैंने सौ बार दुआ मांगी। जब मैं थक गया, तो भगवान को पुकारता रहा। मुझे उम्मीद थी कि कोई चमत्कार होगा।'

जहाज डूबने के बाद वह समंदर के 98 फुट नीचे फंसा था और कैबिन में पानी चढ़ता जा रहा था। उसे डरावनी आवाजें आ रही थीं, जो शायद हमलावर मछलियों की थी। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।


ओकेन को मौत साफ दिख रही थी और उसे अपना परिवार याद आ रहा था, लेकिन तीन दिन बाद उसे नई जिंदगी मिली। बचावकर्ताओं की टॉर्च की रोशनी देखकर वह चौंक पड़ा।

ओकेन ने बताया, 'मैंने बचावकर्ता के सिर पर हाथ लगाया, तो वह हैरत में पड़ गया। वह जीवित लोगों को खोज रहे थे और मैंने लाइट देखकर पानी में छलांग लगानी शुरू कर दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed