फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   new zealand jogger wins right to run while naked

कपड़ों से मिली 'आजादी', करेंगे न्यूड जॉगिंग

Wed, 05 Dec 2012 10:00 AM IST
वैलिंगटन।
वैलिंगटन। Updated Wed, 05 Dec 2012 10:00 AM IST
विज्ञापन
new zealand jogger wins right to run while naked
सोचिए जरा, आप सुबह सुबह पार्क में सैर पर निकले और नंगधड़ंग जॉगर्स (दौड़ लगाते) का समूह आपके सामने आ धमके। आपके सामने भले ही ऐसे नजारे न हो लेकिन न्यूजीलैंड में ओरपी बाइक पार्क में लोगों को ऐसे नजारे रोज ही देखने को मिल सकते हैं। यहां की अदालत ने 47 साल के एक जॉगर की न्यूड होकर जॉगिंग करने की अपील को स्वीकार कर लिया है। अब ये जॉगर महज ट्रेनर शूज पहन कर पार्क में दौड़ लगा सकेगा।
विज्ञापन


खुद को स्वाधीनतावादी कहने वाले 47 साल के शख्स एंड्यू लायल को ओरपी पार्क में बिन कपड़ों के दौड़ लगाते देखकर एक महिला डर गई। महिला ने लायल के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी और अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन दिन बाद ही लॉयल को गिरफ्तार कर लिया। लॉयल को तीन दिन तक थाने में रखा गया। थाने में रखे जाने के खिलाफ लायल ने अदालत में केस डाल दिया।
विज्ञापन


तुरांगा हाई कोर्ट में अपना तर्क पेश करते हुए लायल ने कहा कि अगर यह (कपड़े उतार कर दौड़ लगाना) अपराध है तो ईश्वर को हमे जननांग नहीं देने चाहिए थे। न्यायाधीश जस्टिस पॉल हीथ ने लॉयल की इस अपील को स्वीकार किया। हालांकि राजनीतिज्ञों समेत सामाजिक प्रतिनिधियों को भी अदालत का ये फैसला पसंद नहीं आया है। लेकिन लॉयल ने इसे स्वाधीनतावादियों की जीत करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed