फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   new thootbrush vibes will clean teeth

दांत रगड़ने से मुक्ति दिलाएगा जादुई टूथब्रश

Tue, 11 Dec 2012 12:20 PM IST
लंदन।
लंदन। Updated Tue, 11 Dec 2012 12:20 PM IST
विज्ञापन
new thootbrush vibes will clean teeth
सुबह सुबह दांत साफ करना कई लोगों को जान की आफत लगता है। दांत साफ करना भी जरूरी है वरना लोग आपके पास नहीं फटकेंगे। अगर आप भी दांत साफ करने की मजबूरी से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा टूथब्रश तैयार करने का दावा किया है, जो केवल अल्ट्रासाउंड तरंगों का इस्तेमाल कर आपके दांत साफ करने में सक्षम होगा। इसके लिए आपको ब्रश से अपना दांत रगड़ने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, ब्रिटेन में इसे पिछले हफ्ते ही लांच किया गया है और यह नया हाई-टेक प्रोडक्ट है जो दुनिया का पहला सौ फीसदी अल्ट्रासाउंड टूथब्रश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह नया एमी-डेंट टूथब्रश आश्चर्यजनक रूप से प्रति मिनट 86 मिलियन ध्वनि तरंग बनाता है और दांत साफ करने के लिए केवल इन्हीं तरंगों का इस्तेमाल करता है।

प्रोडक्ट की कीमत 79.95 पाउंड रखी गई है। निर्माताओं का दावा है कि अल्ट्रासाउंड तरंगों से निकले लाखों छोटे-छोटे बुलबुलों से तैयार किए गए एक खास टूथपेस्ट को आपको इसके साथ इस्तेमाल करना होगा। ये बुलबुले इतने छोटे होंगे कि दांत और मसूड़ों के बीच में आ जाएंगे, यहां वहां फटेंगे, बैक्टीरिया को मारेंगे और दांत की गंदगी व खाने के टुकड़ों को हटाएंगे। इसका मतलब यह है कि आपको ब्रश को रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश डेंटल एसोसिएशन के प्रोफेसर डेमियन वाम्सले ने बताया कि हालांकि यह तकनीक ब्रश पर छूट गए बैक्टीरिया को भी मारने में सक्षम है। लेकिन फिर भी ब्रश की क्षमता साबित करने के लिए इसके उचित परीक्षण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed