{"_id":"d93d0458ebe993b4a042cc6f6013fcb0","slug":"new-rules-on-urinal-creates-controversy-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पेशाब भी करना पड़ता है निशाना लगाकर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यहां पेशाब भी करना पड़ता है निशाना लगाकर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
चीन अपने कायदे-कानूनों को लेकर दुनिया भर में जाना जाता है। लेकिन यह नियम कुछ अलग तरह का है। शौच करने को लेकर अपनी तरह का यह पहला मामला हो सकता है।
विज्ञापन
चीन के शेंजेन शहर में अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अगर पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने वाले लोग सही ढंग से पेशाब नहीं करते, तो उन्हें इसके लिए 100 युआन (1 हजार रुपए) का जुर्माना भरना होगा। यानी अब पेशाब भी निशाना लगाकर करना होगा।
विज्ञापन
नया कानून अगले महीने से लागू होगा और यह अभी साफ नहीं किया गया है कि कितना पेशाब तय जगह से बाहर गिरने पर यह जुर्माना लगाया जाएगा।
इस कदम ने स्थानीय अखबारों में नई बहस छेड़ दी है और चीनी ट्विटर वेइबो पर भी इसकी चर्चा गर्म है। आलोचकों का सुझाव है कि इसे अमल में लाने के लिए टॉयलेट इंस्पेक्टर की जरूरत होगी।
विज्ञापन
नया नियम पब्लिक टॉयलेट का दुरुपयोग रोकने के लिए शुरू किया गया है।