फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   new Harlem Shake is popular in youtube like gangnam and kolavari d

क्या गंगनम स्टाइल को पछाड़ पाएगा नया 'हरलम शेक'

Tue, 26 Feb 2013 01:12 PM IST
विनीता वशिष्ठ।
विनीता वशिष्ठ। Updated Tue, 26 Feb 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
new Harlem Shake is popular in youtube like gangnam and kolavari d
आपको 'कोलावरी डी' तो याद ही होगा। कैसे यू ट्यूब पर लीक हुए इस गाने ने इंटरनेट पर लोकप्रियता के रिकार्ड तोड़ दिए थे। ठीक उसी तरह गंगनम डांस स्टाइल ने भी यू ट्यूब पर सफलता के आयाम गढ़े। इसी दिशा में आजकल 'स्विमडांस' नामक डांस स्टाइल का हरलम शेक (इंटरनेट मेमे) जोरों पर है। आप भी देखिए इंटरनेट पर लोकप्रियता की नई मिसाल बने इस हरलम शेक को।
विज्ञापन


यू ट्यूब पर इस अनोखे डांस स्टाइल ने अभी तक लाखों लोगों को आकर्षित किया है। बहुत कम ही समय में ये हरलम शेक इंटरनेट की दुनिया में इतना लोकप्रिय हो गया है कि जल्द ही पिछले लोकप्रिय डांस को पीछे न छोड़ दे।
विज्ञापन




जी हां, अपने आप में अनोखे और हैरतअंगेज भरे 'हरलम शेक' को अब तक 26,485,153 लोग शेयर कर चुके हैं। इस हरलम शेक में रोमांच पसंद लोगों की एक टीम पानी में अनोखा डांस कर रही है। लोगों को हरलम शेक कितना पसंद आ रहा है इसका अंदाजा इसकी लोकप्रियता से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हरलम शेक
हरलम शेक यानी इंटरनेट मेमे। बहुत ही जल्दी लोकप्रिय होने वाले इंटरनेट वीडियोज को इंटरनेट मेमे यानी हरलम शेक कहते हैं। इसमें यू ट्यूब पर तहलका मचाने के लिए नए आइडिया, डांस, गाने, ट्रिक शामिल होते हैं। ऐसे वीडियो जो आते ही कुछ ही घंटों में लोकप्रिय हो जाएं और यूजर उसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, इंटरनेट मेमे यानी हरलम शेक की कैटेगरी में आते हैं। आपको बताते चलें कि गंगनम और कोलावरी डी भी हरलम शेक ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed