फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   new applications for valentine day for lovers

वेलेंटाइन को बना हाइटेक, कर लो लव मुट्ठी में

Thu, 14 Feb 2013 10:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 14 Feb 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
new applications for valentine day for lovers

लो बात करते करते वेलेंटाइन डे भी आ गया। कितना कुछ सोच रखा था कि ये करेंगे वो करेंगे। पर कुछ न कर पाए। इतने दिनों से वक्त नहीं मिला और अब वेलेंटाइन डे आ गया है। अब इतनी जल्दी क्या प्लान करें, क्या गिफ्ट लें, कैसे इस दिन को खास बनाएं? अगर यही सब सोच रहे हैं तो कुछ एप्लीकेशन आपकी मदद कर सकते

विज्ञापन

हैं।

वेलेंटाइन कैम
आईफोन और आईपेड यूजर इस फ्री एप्लीकेशन की मदद से कुछ खास तसवीरें तैयार कर सकते हैं। चाहें तो अपने डिवाइस से कुछ नई तसवीरें क्लिक करें या फिर फोन एलबम से कोई पुरानी फोटो लें। इसमें बैनर इफेक्ट्स, फ्रेम और कई ऐसे विकल्प हैं, जिनसें सामान्य तसवीरों को आप खास वेलेंटाइन टच दिया जा सकता है। इसके बाद जरूरत है सिर्फ एक बटन दबाने की और वेलेंटाइन कैम आपकी इस खास तसवीर को तुरंत फेसबुक पर अपलोड या ईमेल कर देता है।
विज्ञापन


लव स्कैनर
अगर आप प्यार में कंफ्यूज हैं। यानी यह फैसला करना मुश्किल हो रहा है कि आप सच में प्यार में है या फिर मामला सिर्फ दोस्ती या आकर्षण का है तो आपके लिए है लव स्कैनर। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस एप को डाउनलोड कीजिए और इस उलझन भरी गुत्थी को जल्दी से सुलझा लीजिए। रडार-स्क्रीन की मदद से यह एप प्यार होने या न होने का फैसला करता है। इसके लव स्कैनिंग फीचर में चार लोगों को एक साथ स्मार्टफोन स्क्रीन को टच करना है ताकि एप लव मीटर से सच का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपेरा मिनी
अब ज्यादा सोचने का टाइम तो वैसे भी नहीं है, क्यों न कुछ ऑनलाइन ही खरीद लिया जाए। मगर ये क्या! ब्राउजिंग भी स्लो है। इस परेशानी से बचने के लिए डाउनलोड कीजिए ओपेरामिनी मोबाइल ब्राउजर। यह फोन में डाटा को उसके ओरिजनल साइज से 10 प्रतिशत छोटा करके दिखाता है। इसे आपको वेब ब्राउजिंग की तेज स्पीड मिलती है। साथ ही स्पीड डायल वेबसाइट शॉर्टकटस जैसी फीचर्स भी फास्ट शॉपिंग में मदद करती है।

हेल्पफुल रोमांटिक
क्या सारे आइडिया फीके लग रहे हैं और चाहिए कुछ नया और दिलचस्प। इस एप को डाउनलोड कीजिए और बन जाइए लव गुरु। इस एप की मदद से आप अपने पार्टनर की पर्सनैलिटी के अनुसार बेहतर आइडिया

ढूंढ  सकते हैं।

टिफनी एंड को इंगेजमेंट रिंग फाइंडर
अगर आप इस वेलेंटाइन डे पर ही अपने पार्टनर को हमेशा के लिए अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो डाउनलोड कीजिए टिफनी एंड को इंगेजमेंट रिंग फाइंडर एप। अब इजहार के लिए अंगूठी तो चाहिए न। इस एप के जरिये आपको मिलेंगे अंगूठियों के दुनिया भर में पसंद किए जा रहे बिलकुल नए और बेहतरीन डिजाइन। एक बार इन्हें उनके सामने लेकर जाइए फिर देखिए आपके घुटनों पर बैठने से पहले ही हो जाएगा इकरार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed