{"_id":"843f2484-d7e1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"new-alarm-clock-shreds-your-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागे नहीं तो आपके पैसे चट कर जाएगी ये अलार्म घड़ी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जागे नहीं तो आपके पैसे चट कर जाएगी ये अलार्म घड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह-सवेरे बिस्तर से उठने की तकलीफ हर एक की है। सुबह टाइम से उठने के लिए हम अलार्म तो जरूर लगाते हैं लेकिन उठते कभी नहीं। लेकिन अब अगर आपने ऐसा किया तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
ये अलार्म आपको कुछ सैकेंड की मोहलत भले ही दे दे लेकिन उसके बाद ये आपके पैसे खा जाएगा। अगर आपने समय रहते इसे बंद नहीं किया तो जितने रुपये का नोट आप इसके ऊपर लगाएंगे, ये मशीन खा जाएगी।
विज्ञापन
देखें वीडियो:
विज्ञापन
रिच ऑस्लोन ने इस अलार्म घड़ी को बनाया है। उनका कहना है कि उन्होंने स्पार्कफन क्लॉककिट और यूएसबी पेपर श्रेडर की मदद से इसे बनाया है।
इस अलार्म घड़ी में ऐसी व्यवस्था है कि यदि आप अलार्म बजने के कुछ सैकेंड में इसे बंद नहीं करते हैं तो आपका लगाया नोट अलार्म क्लॉक के भीतर बने बॉक्स में पहुंच जाएगा।
हालांकि ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि बाद में इस नोट को निकाला जा सकता है या नहीं। लेकिन ये नए तरीके का अलार्म क्लॉक है जो लोगों को पैसे खोने के डर से समय पर जागने पर मजबूर कर देगा।