{"_id":"6e8a95a4943cb091fc6088a44692d1c1","slug":"needle-removed-from-uterus-after-20-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के बाद गर्भाशय से निकली सुई ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बच्ची के बाद गर्भाशय से निकली सुई
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
जन्म से पहले नौ महीने तक बच्चा गर्भाशय में पलता है ये तो सभी को पता होगा। लेकिन इन मोहतरमा के पेट में तो कढ़ाई वाली सुई पल रही थी और वो भी पिछले 20 साल से।
विज्ञापन
चीन में 25 साल की फैंगफैंग ने हाल ही में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की डिलीवरी ऑपरेशन से करानी पड़ी, लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को गर्भाशय में कुछ अजीब सा नजर आया।
विज्ञापन
काली और लंबी सी नजर आने वाली ये चीज दरअसल एक कढ़ाई करने वाली सुई थी। चार इंच लंबी ये सुई गर्भाशय में पड़ी-पड़ी काली हो गई थी। ईचाइनासिटीज की खबर के अनुसार, जब डॉक्टरों ने फैंगफैंग से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पांच साल की उम्र में वो सुई निगल गई थी।
विज्ञापन
हालांकि, उसने इस बारे में अपनी मां को तो बता दिया था, लेकिन इसे निकलाने के लिए न तो कभी डॉक्टर के पास गई और न ही कोई चेक-अप कराया।
बच्ची के जन्म के समय ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने सुई तो निकाल दी, लेकिन उनका कहना था कि फैंगफैंग बहुत भाग्यशाली है जो सुई गर्भाशय के सबसे भीतरी भाग में नहीं गई। वरना ये भी हो सकता था कि फैंगफैंग कभी मां ही न बन पाती।