{"_id":"546921a0-d918-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nawaz-sharif-s-million-dollar-watch-rumours-go-in-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 करोड़ की घड़ी पहनते हैं ये प्रधानमंत्री","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
27 करोड़ की घड़ी पहनते हैं ये प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद/एजेंसी
Updated Thu, 20 Jun 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की घड़ी इन दिनों चर्चा में है। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर बहस छिड़ गई है। पीएम की कलाई पर मिलियन डॉलर की घड़ी क्यों।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद खर्चों में कटौती पर जोर देने वाले नवाज खुद 46 लाख डॉलर (करीब 27 करोड़ रुपये) कीमत वाली घड़ी क्यों पहनते हैं।
विज्ञापन
विवाद की शुरुआत एक सांसद द्वारा बजट की आलोचना से हुई। पाक नेशनल असेंबली की सदस्य शाजिया मैरी ने हाल में पेश बजट को जनता विरोधी और अमीरों के हित में बताया।
विज्ञापन
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीपीपी नेता मैरी ने दावा किया कि ऐसा बजट उस पार्टी के नेताओं की उम्मीदों पर खरा उतरता है जो कीमती आइटम पहनने के शौकीन हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक नेता मिलियन डॉलर कीमत की घड़ी पहनते हैं। मैरी ने कहा कि शपथ ग्रहण के दौरान एक नेता ने करोड़ों रुपये की घड़ी पहनी थी।
ट्विटर रिपोर्टों में दावा किया गया कि वह कोई और नहीं प्रधानमंत्री नवाज शरीफ हैं।
उधर, पीएमएल-एन के एक नेता ने कहा है कि किसी के लिए भी इतनी महंगी घड़ी पहनना संभव नहीं है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि करोड़ों की घड़ी पहनने वाले नेता नवाज ही हैं या कोई और।
बहुत कुछ खास है इस घड़ी में
लुइस मॉयनेट ‘मेटियोरिस’ घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये से भी अधिक है। स्विट्जरलैंड की यह कंपनी विशेष प्रकार की घड़िया बनाने के लिए मशहूर है। इस घड़ी को बनाने में कीमती पत्थरों का इस्तेमाल होता है।
कंपनी की एक टीम चंद्रमा, मंगल ग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्कापिंड और रोसेटा पत्थर के टुकड़ों की खोज करती है, जिसका इस्तेमाल घड़ियों में होता है।
पाक के सामने गंभीर चुनौती
यह चर्चा ऐसे समय हो रही है जब पाक पीएम के सामने बिजली संकट, आतंकवाद, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से निपटना बड़ी चुनौती है।