फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   nasa's curiosity rover finds rat on marse

क्या वाकई मंगल पर चूहे हैं...?

Fri, 31 May 2013 01:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
nasa's curiosity rover finds rat on marse

क्या वाकई मंगल पर जीवन है...? ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब वैज्ञानिक बरसों से तलाश रहे हैं लेकिन आज तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके हैं।

विज्ञापन


नासा इस खोज के लिए करोडों खर्च चुका है और अब भारत भी अपना मिशल भेजने की योजना बना रहा है। लेकिन नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल से जो तस्वीरें भेजी हैं, उनसे ये गुत्थी सुलझती नजर आ रही है।
विज्ञापन


तस्वीरों में लाल ग्रह मंगल की लाल जमीन और पत्थर तो नजर आ ही रहे हैं साथ ही एक रेंगता हुआ सा जीव भी नजर आ रहा है। 28 सितंबर 2012 को ली गई इस तस्वीर में एक जीव रेंगता हुआ मालूम पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगल पर इस जीव की बात सबसे पहले यूएफओ साइटनिंग डेली वेबसाइट पर आई।

इसे खोजने वाले स्कॉट सी वारिंग ने इस पोस्ट में लिखा है कि, क्या आपने इस हल्के रंग के इस जीव को देखा...? इसके नाक और चेहरे का हिस्सा...? उसके कान, उसके आगे के पैर और उसका पेट। ये कुछ-कुछ धरती के छोटे जीव सा है।

एक ओर जहां मंगल पर जीव होने की बात से दुनियाभर में चर्चा जोरों पर है वहीं कुछ इसे कोरी बकवास बता रहे हैं। दूसरी ओर कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि नासा ने ही प्रयोग के तौर पर ऐसे कुछ जीव वहां छोड़े है। ताकि वहां जीवन की संभावनाओं को समझा जा सके।

हालांकि नासा की ओर से अभी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed