फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   naked man on highway with naked son in south carolina

ऐसा क्या हुआ जो अपने ही बेटे को ले भागा 'नेकेड मैन'

Wed, 10 Apr 2013 12:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 10 Apr 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
naked man on highway with naked son in south carolina

आप हाइवे पर जा रहे हों और एकाएक कोई नेकेड मैन सामने आ जाए तो क्या करेंगे आप? कुछ ऐसा ही दक्षिणी कैरोलीना में हुआ जहां एक नग्न बाप अपने 13 माह के नग्न बेटे को लेकर हाइवे पर दौड़ पड़ा।

विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार पुलिस को खबर मिली कि नार्थ हाइवे पर एक नग्न आदमी गोद में बच्चा लिए टहल रहा है। खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नजारा देख कर चौंक गई।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम एंथोनी माइकल है और उसकी गोद में बच्चा उसका अपना बेटा है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ करनी चाही तो वो उग्र हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे की सकुशल वापसी के लिए जब उन्होंने बच्चे को लेना चाहा तो एंथोनी ने बच्चे की बांह पर दांत से काट लिया और हाइवे के नीचे जंगल की तरफ भाग निकला।

पुलिस का कहना है कि एंतोनी जब बच्चे को लेकर जंगल की ओर भागा तो बच्चे को आस पास की झाड़ियों से काफी खरोंच आ गई।

लेकिन सौभाग्य था कि जंगल के भीतर पहुंचने से पहले ही एंथोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल वहां मौजूद भीड़ ने एंथोनी को घेर लिया और पुलिस के आने तक उसे घेरे रही।


पुलिस ने एंथोनी से बच्चे को छीन कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में उसकी मां के सपुर्द कर दिया गया। दूसरी तरफ एंथोनी को भी हिरासत में भेजने से पहले अस्पताल में भरती कराया गया है ताकि उसकी दिमागी हालत का पता लगाया जा सके।

बच्चे की मां का कहना है कि एंथोनी की दिमागी हालत सही नहीं है और इसी कारण वो बच्चे को घर से ले भागा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed