फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   music teacher get run with disiple

और अपनी शिष्या को ही ले भागे 'गुरुजी'

Mon, 24 Dec 2012 11:27 AM IST
गजरौला (अमरोहा)।
गजरौला (अमरोहा)। Updated Mon, 24 Dec 2012 11:27 AM IST
विज्ञापन
music teacher get run with disiple
संगीत में बहुत ताकत है। लेकिन संगीत की ये ताकत उस समय नकारात्मक ऊर्जा में तब्दील हो गई जब इसने गुरु और शिष्य की परंपरा को दागदार कर डाला। संगीत सिखाने वाले एक विवाहित गुरु पर प्रेम का ऐसा सुरूर चढ़ा कि वो अपनी ही शिष्या से इश्क कर बैठा और उसे बहला फुसलाकर वहां से भगा लाया। गजरौला पुलिस के हत्थे चढ़ने पर उसकी आशिक मिजाजी की पोल खुली और यहां आई पत्नी ने थाने में ही जमकर फटकार लगाते हुए उससे कोई रिश्ता नहीं रखने की बात कही।
विज्ञापन


मामला तब खुला जब गुरुजी और शिष्या को चौपला में संदिग्ध हालत में घूमते पाया गया। पुलिस ने इनको रोककर पूछताछ की तो युवक ने खुद को युवती का पिता बता दिया। इस पर पुलिस का संदेह गहरा गया। सख्ती से पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला।
विज्ञापन


इस पर तत्काल पुलिस ने भिवानी जनपद रोहतक (हरियाणा) में युवती के परिजनों को सूचना दी और दोनों को थाने ले गई। पता चला कि युवती के संग पकड़ा गया युवक जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी हेमंत आर्य है। थाने आई उसकी पत्नी मनीषा आर्य ने बताया कि वह जोया में ब्यूटी पार्लर चलाती है और पिछले छह माह से हेमंत ने खुद को मुंबई में काम करने की बात उससे फोन पर कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान युवती के परिजनों ने बताया कि हेमंत भिवानी से युवती को भगाकर लाया है। इसकी रिपोर्ट भिवानी थाने में दर्ज है। पति की आशिकी का चिट्ठा खुलते ही महिला ने उसे फटकार लगानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उस पर हाथ भी साफ कर दिया। भिवानी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वानंद यादव ने बताया कि चूंकि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पहले से ही भिवानी में रिपोर्ट दर्ज है इसलिए उसके खिलाफ यहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed