{"_id":"9158aada-c2d5-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"mum-does-chores-in-her-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में बर्तन साफ करती है ये ब्रितानी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
नींद में बर्तन साफ करती है ये ब्रितानी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 22 May 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियां भी कितनी-कितनी तरह की होती हैं लेकिन इन मोहतरा की बीमारी तो वाकई चौंकाने वाली है। ब्रिटेन की इस महिला एक ऐसी बीमारी से ग्रस्त है जिसकी वजह से वह नींद में ही जूठे बर्तन और पूरा घर साफ करती है।
विज्ञापन
मजेदार बात यह है कि इतना काम करने के बाद भी उन्हें थकान नहीं होती है। साउथ वेल्स न्यूपोर्ट की रहने वाली क्लेयर बार्लेट के साथ हर सप्ताह में लगभग तीन बार ऐसा होता है जब वह नींद में ही जूठे बर्तन साफ करती हैं। घर में झाडू-पोछा लगाती हैं और खिड़की के शीशे चमकाती हैं और इतना सबकुछ करने के बाद भी उन्हें थकान नहीं होती है।
विज्ञापन
ब्रिटिश समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक क्लेयर का कहना है कि उन्हें पिछले साल अक्टूबर से नींद में काम करने की बीमारी लग गयी लेकिन यह बीमारी उन्हें और उनके परिवार के लिए इतनी फायदेमंद है कि उन्होंने या उनके पति क्रिसपिन ने इसके इलाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं।
विज्ञापन
कई बार तो वो जानबूझकर सफाई नहीं करती हैं ताकि रात को बीमारी के बहाने ही काम निपटा दें। ब्लेयर अपने पति दो बच्चों और दो सौतेले बच्चों के साथ घर में रहती हैं। लगभग छह साल पहले उन्हें नींद में चलने की बीमारी हो गयी थी।
इससे मिलती-जुतली एक खबर पहले आई थी जिसमें एक ऐसी महिला का जिक्र था जो नींद में सामने आने वाली हर चीज खा जाती थी।