फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Mouse cloned from drop of blood

एक बूंद खून से तैयार किया चुहिया का क्लोन

Fri, 28 Jun 2013 12:17 AM IST
टोक्यो/एजेंसी
टोक्यो/एजेंसी Updated Fri, 28 Jun 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mouse cloned from drop of blood

वैज्ञानिकों ने पहली बार एक बूंद खून से क्लोन चुहिया तैयार करने में सफलता हासिल की है। शोधकर्ताओं ने क्लोन तैयार करने के लिए एक चूहे शरीर से खून की बूंद ली।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि खून की बूंद से ‘पेरीफेरल ल्यूकोसाइट’ की मदद से क्लोन चुहिया तैयार की गई।

जापान के कोबे में स्थित ‘रिकेन सेंटर फॉर डेवलपमेंट बॉयलोजी’ के शोधकर्ताओं ने खून की बूंद से चुहिया का क्लोन तैयार करने की तकनीक विकसित की और उन्हें इसमें सफलता भी मिली।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार इसके साथ ही पहली पीढ़ी का क्लोन तैयार करने की सफलता दर 3 से बढ़कर 10 फीसदी हो गई है। इस तकनीक में ‘सोमेटिक सेल’ के एक प्रकार का इस्तेमाल किया गया, जो की काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले वैज्ञानिकों की टीम से पूछा गया कि सफेद रक्त कण (ल्यूकोसाइट्स) वाली खून की बूंद चूहे के पूंछ से ली गई, क्या सफलता के लिए ऐसा किया गया।


वैज्ञानिकों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि ‘फेरीफेरल ब्लड सेल’ के केंद्रक (न्यूक्लेई) का इस्तेमाल करने क्लोन तैयार किया जा सकता है। इससे पहले वैज्ञानिक दूसरी तकनीक से क्लोन तैयार करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed