{"_id":"00f354ea0d1e858e8c2f2f19022edca1","slug":"mother-who-has-had-a-baby-every-17-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरत है या मशीन! हर 17वें महीने बनती है मां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
औरत है या मशीन! हर 17वें महीने बनती है मां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 साल से हर 17वें महीने वो एक बच्चे को जन्म देती है। अब इसे औरत कहें या बच्चे पैदा करने की मशीन लेकिन ये सच है।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार, सू रेडफोर्ड एक बार फिर से मां बनने वाली हैं और उनका सबसे छोटा बच्चा अभी 11 महीने का ही है। सू और उनके पति नोएल के 16 बच्चे हैं। जिनमें से 9 लड़के हैं और 7 लड़कियां।
16 बच्चों वाला ये परिवार ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार है और ये मियां-बीवी अपने 17वें बच्चे को लेकर काफी खुश भी हैं। हालांकि, उन्हें नहीं पता कि ये लड़का होगा या लड़की लेकिन बच्चे की बात से ही वो काफी खुश हैं।
विज्ञापन
सू और नोएल का सबसे बड़ा बच्चा 24 साल का है और सबसे छोटा 11 महीने का। जितने उत्सुक ये दंपति हैं उतने ही खुश उनके बाकी बच्चे भी है। जो अपने होने वाले भाई या बहन को गोद में खिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस दंपति की अपनी बेकरी है और मजेदार बात ये है कि इनके घर में एक मिनी बस है। जब भी इन्हें कहीं घूमने जाना होता है तो ये इस बस में सवार होकर जाते हैं।
सू पहली बार 14 साल की उम्र में गर्भवती हुई थीं और आज उनकी उम्र 41 साल है।