फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Mother killed son in the bath because she thought 'his small penis would ruin his life'

बेटे का 'छोटा जननांग' देख मां ने उठाया बड़ा कदम

Fri, 01 Mar 2013 12:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 01 Mar 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
Mother killed son  in the bath because she thought 'his small penis would ruin his life'

हर मां चाहती है कि उसके जिगर का टुकड़ा बड़ा होकर सुखद जीवन जिए। लेकिन एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े को केवल इसलिए मार डाला क्योंकि उसे डर था कि छोटे जननांग के चलते बेटा सुखद जीवन नहीं जी पाएगा। इंडोनेशिया में अपने नौ साल के बेटे को डुबोकर मार डालने वाली मां ने पुलिस स्टेशन जाकर समर्पण कर दिया।

विज्ञापन


क्या था मां का डर
जकार्ता के पुलिस अधिकारी के अनुसार 38 साल की मां अपने नौ साल के बेटे के जननांग को लेकर काफी परेशान रहती थी। बच्चे का जननांग काफी छोटा था और खतना के ऑपरेशन के बाद वो और छोटा हो गया था। मां को डर था कि बड़ा होने पर बच्चे को बहुत ही सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और वो एक संतुष्ट और स्वस्थ जीवन नहीं जी पाएगी।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार मां हमेशा ही इस बात को लेकर काफी परेशान रहती थी कि उसका भविष्य और शादीशुदा जिंदगी सलामत नहीं रह पाएगी। इसी डर के चलते उसने बाथिंग टब में अपने बेटे को डुबोकर मार डाला। महिला ने बेटे को मारने के बाद उसे सलीके से कपड़े पहनाए और पलंग पर लिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला नजदीक के पुलिस स्टेशन पहुंची और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि महिला अपराध करते समय पूरी तरह जानती थी कि वो क्या कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने सूचना एजेंसी को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए मनोचिकित्सकों की देख रेख में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed