फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   mother got pregnant with her own son

अपने ही बेटे के बच्चे की मां बन गई ये औरत

Thu, 12 Sep 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 04:49 PM IST
mother got pregnant with her own son

सुनकर ही ये कितना अजीब लगता है कि कोई मां अपने ही बेटे के बच्चे को जन्म दे। हालांकि, मामला सरोगेसी का हो तो बात कुछ और होती है लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा है।



क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, जिम्बाब्वे में एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब ये महिला अपने बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है।


सोचने वाली बात ये है कि ये दूसरा मौका है जब ये औरत अपने बेटे के बच्चे को जन्म देगी। चार साल पहले जब ये मां पहली बार गर्भवती हुई थी, तो गांव वालों ने सजा के तौर पर इन पर जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


ये महिला उस समय चार महीने की गर्भवती थी, लेकिन गांव वालों के दबाव के चलते महिला ने गर्भपात करा लिया था, लेकिन वही बात दोबारा हो रही है।

दरअसल इस महिला का पति लंबी बीमारी के चलते काफी समय पहले ही मर चुका है। पहली बार तो गांव वालों ने उन्हें सजा देकर छोड़ दिया था, लेकिन अब वो उन्हें खोजकर सख्त से सख्त सजा देना चाहते हैं।


गर्भवती होने की बात के बाद से ही ये महिला और उसका बेटा फरार चल रहे हैं। महिला के गर्भवती होने का पता उस समय चला जब लोगों ने गौर किया कि वो काफी समय से चर्च नहीं आ रही है। जब कुछ लोगों ने उसके घर जाकर देखा तो पाया कि वो गर्भवती है और उसके पेट में उसी के बच्चे का गर्भ पल रहा है।

दोनों की तलाश जारी है क्योंकि जैसे ही उन्हें ये अंदाजा हुआ कि गांव वालों को उनके बारे में सबकुछ पता चल गया है वो फरार हो गए।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed