फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   mother dresses her son in armani] gucci and prada

मां को चढ़ा अनोखा शौक, बच्चे को बना दिया 'ब्रांडेड'

Tue, 21 May 2013 12:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 21 May 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
mother dresses her son in armani] gucci  and prada

कहते हैं लड़कियों को खरीदारी का कीड़ा होता है लेकिन इन मोहतरमा को तो ऐसी बीमारी है जिसने इनके नन्हे मासूम बेटे को ब्रांडेड बेटा बना दिया है।

विज्ञापन


आमतौर पर जब मां-बाप अपने बच्चे के लिए कपड़े खरीदते हैं तो उनकी प्राथमिकता होती है कि ऐसे ही कपड़े खरीदे जाएं जो आसानी से धुल जाएं और पहनने में आरामदायक हों। लेकिन इस मां की सोच औरों से बिल्कुल जुदा है।
विज्ञापन


विकी एंटोनिया अपने बच्चे पर उसके जन्म से लेकर अब तक करीब 20 हजार पाउंड खर्च कर चुकी हैं। उनके बेटे जैक के पास जूतों के दो सौ से ज्यादा जोड़े हैं और सभी ब्रांडेड। एंटोनिया अपने बच्चे को संवारने के लिए उस पर हर महीने करीब एक हजार पौंड खर्च कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटोनिया कहती हैं कि उन्हें बहुत खुशी मिलती है जब उनका बेटा ब्राडेंड कपड़े पहनकर तैयार होता है। हालांकि अपनी इस आदत की वजह से उन्हें कई बार ये भी सुनने को मिल जाता है कि वे अपने बेटे को बिगाड़ रही हैं लेकिन एंटोनिया ऐसा नहीं मानती। उनके अनुसार अपने बेटे को सुंदर देखने की ख्वाहिश करना कोई पाप नहीं है।

एंटोनिया कभी-कभी किसी जूते की हर साइज खरीद लेती हैं। ताकि एक जूता फट जाने पर या खराब हो जाने पर भी जैक के पास वैसा ही एक जूता बना रहा। इस काम में एंटोनिया के पति भी उनका पूरा साथ देते हैं और पैसे देने में कोई कमी नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed