वो पति से नाराज थी, मासूम बेटे पर निकाल दिया गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांपत्य जीवन की गाड़ी समझ-बूझ और प्यार से चलती है। लेकिन ये समझ हर जोड़े में हो, ये जरूरी नहीं।
बच्चे को बड़ा करने में मां-बाप दोनों की अहम भूमिका होती है। लेकिन इस दंपत्ति में आपसी समझ और बच्चे के प्रति अपनी जिम्मेदारी का कोई अहसास ही नहीं था।
एक छोटी सी बात पर दोनों के बीच हुई गहमागहमी में दोनों के एकलौते बेटे को दर्दनाक रूप से पिसना पड़ा।
'तुम होमवर्क करवा दो'
उस पिता ने हर रोज अपने बच्चे का होमवर्क कराने की जिम्मेदारी ले रखी थी। वो ऑफिस से घर आते ही सबसे पहला काम अपने बच्चे का होमवर्क कराना होती था।
एक दिन ऑफिस में ज्यादा काम होने की वजह से वो जल्दी घर नहीं लौट पाया। ऐसे में उसने अपनी पत्नी से बेटे का होमवर्क कराने को कहा।
उसने बताया कि उसे घर आने में वक्त लग जाएगा और इसलिए बच्चे का होमवर्क आज वो ही करा दे।
बिना बात के आया गुस्सा
पति के लेट आने की वजह सुनकर और बच्चे के होमवर्क कराने की जिम्मेदारी मिलने से पत्नी गुस्से में थी।
वो इतने गुस्से में थी कि उसने बच्चे को होमवर्क तो नहीं कराया लेकिन पति के आने तक खुद को कमरे में बंद कर लिया।
जब उसका पति घर लौटा और उसे बच्चे ने मां के अंदर कमरे में गुस्से में बंद रहने के बारे में बताया, तो पति बात करने के लिए कमरे में गया।
ये क्या कर डाला?
पत्नी ने पति के अंदर घुसते ही उसपर अपने गुस्से की बौछार कर दी। पत्नी का कहना था कि पति की ये हिम्म्त कैसे हुई की बच्चे का होमवर्क कराने के लिए वो उसे कहे?
जब उसके गुस्से होने की वजह सुनकर पति ने उसके बात को अनसुना कर दिया तो वो अपने ही बच्चे की जान की दुश्मन बन बैठी।
वो सीधे अपने चार साल के बच्चे को किचन में ले गई और...
जड़ को मिटाओ
बच्चे को किचन के स्लैब पर बिठाकर, मां ने बच्चे की उंगलियों को ही स्लैब पर रखा और मीट काटने वाले चाकू से बच्चे की तीन उंगलियां काट डाली।
मां का कहना था कि सारे झगड़े की वजह उसके बच्चे का होमवर्क ही था, इसलिए होमवर्क करने वाली उंगलियों को ही काट डालना बेहतर समझा।
लेकिन सही मौके पर बच्चे के पिता ने बच्चे को अस्पताल भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे की कटी उंगलियां वापस सिल दी।
मामले में अभी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चीन का है।