फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   mother brings up baby girl as a boy for two years

'भेड़ियों' से बचाने के लिए बेटी को बना दिया...

Sat, 01 Dec 2012 02:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 01 Dec 2012 02:46 PM IST
विज्ञापन
mother brings up baby girl as a boy for two years
हर मां चाहती है कि उसकी बेटी हर समय गलत लोगों से महफूज रहे। इसके लिए मां बेटियों को बड़ी सुरक्षा से रखती हैं। लेकिन एक मां बचपन में अपने साथ हुए शोषण से इतना डर गई कि उसने अपनी बेटी के पैदा होते ही उसे इस तरह के शोषण से बचाने के लिए सबके सामने बेटा बनाकर रखा। यहां तक कि बच्ची को पिता को भी दो साल तक पता नहीं चला कि उसको बेटा नहीं बेटी हुई है। ब्राजील की ये महिला ने दो साल तक अपनी बेटी का पालन पोषण बेटे की तरह करती रही। दो साल बाद बच्ची की एक रिश्तेदार को शक हुआ तो बच्ची के बारे में भेद खुला।
विज्ञापन


रिकार्ड तक बदल डाले
टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार इस औरत ने अपने पति और यहां तक कि सास ससुर तक को यकीन दिला दिया कि उसने बेटे को जन्म दिया है। उसने अस्पताल के रिकार्ड तक बदल डाले और चर्च में बच्ची का 'सेमुअल' नाम से बपतिस्मा करा दिया। किसी को शक नहीं था कि बच्ची दरअसल में बच्चा है। लेकिन एक दिन बच्ची की एक रिश्तेदार को शक हुआ तब जाकर सारा भेद खुल गया। बच्ची की नैपी बदले जाने के समय रिश्तेदार को पता चला कि वो लड़का नहीं लड़की है।
विज्ञापन


क्यों किया ऐसा
भेद खुलने बच्ची की मां ने बताया कि उसने ऐसा बच्ची को शोषण से बचाने के लिए किया। उसने कहा कि बचपन में उसके साथ रिश्तेदारों ने यौन शोषण किया था। वो नहीं चाहती थी कि उसकी बेटी भी कुछ ऐसा झेले, इसलिए उसने सबसे छिपाया कि 'सेमुअल' बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवाक है रिश्तेदार
भेद खुलने के बाद बच्ची का पिता और खासकर दादा दादी अवाक हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी पता ही नहीं चल पाया कि उनके घर में बेटे के भेष में बेटी पल रही है। बच्ची का पिता भी मां की इस हरकत से नाराज बताया जा रहा है लेकिन उसने अभी तक मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed