{"_id":"9b5bab25c04485577e14c85683cffee6","slug":"monkey-tears-off-eats-baby-s-testicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद में था बच्चा, बंदर खींच ले गया अंडकोष","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां की गोद में था बच्चा, बंदर खींच ले गया अंडकोष
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Sep 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
बंदर खतरनाक साबित हो सकते हैं लेकिन इतने खतरनाक! आप यकीन भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, चीन में एक मां के आगे बंदर ने उसके बच्चे के चिथड़े उड़ा दिए। दरअसल ये मां अपने आठ महीने के बच्चे को लेकर चिड़ियाघर घूमने गई थी।
घूमने के दौरान ये मां अपने बच्चे का डायपर बदलने लगी। तभी एक बंदर वहां आ गया और उसने बच्चे पर झपट्टा मार दिया।
बंदर ने बच्चे के अंडकोष पर हाथ मारा और उसे नोंचकर खा गया। गुइयांग कियानलिंग वाइल्डलाइफ पार्क में घटी इस दुर्घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को सकते में डाल दिया।
विज्ञापन
हालांकि उस दौरान कुछ लोगों ने बंदर से सावधान होने के लिए आवाज तो लगाई थी लेकिन तब तक बहुत देर होचुकी थी और बंदर ने बच्चे को अपना शिकार बना लिया था।
फिलहाल ये बच्चा अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की चोट जानलेवा नहीं है लेकिन उसके जख्म गहरे हैं और भरने में वक्त लेंगे।