और देखते ही देखते मगरमच्छ को निगल गया वो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप इसे जानवरों की दुनिया की सबसे हैरान कर देने वाली जंग कह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जंग में एक अजगर ने हैरतंगेज तरीके से एक बड़े से मगरमच्छ को अपना भोजन बना लिया।
यूं तो आम तौर पर मगरमच्छ जैसा जानलेवा अन्य जानवरों पर भारी पड़ता है।
लेकिन इससे अलग ब्रिटेन के क्वीन्सलैंड में नजदीक लेक मूनदारा में एक अजगर ने बड़ी चालाकी से एक शांत बैठे मगरमच्छ को निगल लिया।
अजगर के लपेटे से बचा नहीं वो
इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें बताती हैं कि झील के किनारे बेखौफ आराम कर रहे मगरमच्छ को चोरी छुपे पीछे से आकर अचानक अजगर ने अपने लपेटे में ले लिया।
अजगर का झपट्टा इतना जोरदार था कि उसमें मगरमच्छ बुरी तरह से सिकुड़ गया।
बच के निकलने के लिए जूझते मगरमच्छ ने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन बदकिस्मती से वो ऐसा नहीं कर पाया।
जब दोगुना हो गया पायथन
कुछ ही वक्त में मगरमच्छ जैसा भयानक और विशाल जानवर अजगर की गिरफ्त में ऐसे जकड़ा जा चुका था कि वो अब अजगर के मुंह के अंदर था।
अजगर ने एक ही घोंट में मगरमच्छ को लील गया और फिर उसका शरीर पहले से दोगुना हो गया।
फिर क्या था, मजेदार भोजन को खा वो बेहद शांति से फिर झील में चला गया।