{"_id":"5c7dbb8a8201e79a37af0ca4196c8f1a","slug":"mom-makes-son-drink-gasoline-sets-him-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां या डायन! बेटे को पेट्रोल पिलाकर लगा दी आग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां या डायन! बेटे को पेट्रोल पिलाकर लगा दी आग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
चीन में एक मां ने अपने चार साल के बच्चे को जिंदा जला दिया। बात सिर्फ यहीं पर खत्म नहीं हो जाती। इस मां की दरिंदगी के बारे में सुनकर आप दहल जाएंगे।
विज्ञापन
ओह मॉय गॉडः ऐसे 17 जानवर न देखे होंगे कभी...
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, ये महिला अपने पति से बदला लेना चाहती थी और इसीलिए उसने अपने बच्चे को जिंदा जला दिया।
अजीबोगरीब अंग, जो हैं अब इन लोगों की पहचान
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पहले इस महिला ने अपने बच्चे को जबरदस्ती पेट्रोल पिलाया और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया।
530 साल का कछुआ, लंबाई 60 फुट
शेन डान नाम की इस 40 वर्षीय महिला चीन के झेजियांग प्रांत में रहती है। जिस समय महिला इस मामले को अंजाम दे रही थी उसका पति भी वहीं था।
अजीबोगरीब लोग, जिनकी बीमारियां हैं उनकी पहचान
उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन महिला ने उस पर भी ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया और उसे भी जलाने की कोशिश की।
हालांकि, उसकी कोशिशों की वजह से बच्चे की जान तो बच गई, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि पेट्रोल पीने की वजह से उसका लिवर खराब हो चुका है और इस बात की भी आशंका है कि वो भविष्य में कभी बोल ही न सके।
विज्ञापन