{"_id":"94e99c933f3d694d1183b0def213d6fe","slug":"mobile-home-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब पर सच! चोर, जो पूरा घर ही उठा ले भागा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अजीबोगरीब पर सच! चोर, जो पूरा घर ही उठा ले भागा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि चोरी में उनके घर से बहुत सामान चोरी हो गया। या फिर चोर घर का पूरा सामान लूट कर चले गए। लेकिन यहां तो चोर पूरा घर ही उठा ले गए।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, न्यूयॉर्क के ग्रामीण उप-नगर में कुछ चोर पार्किंग की जगह में खड़े एक मोबाइल घर को उठा ले गए।
विज्ञापन
कुत्ते को निगल गया अजगर और फिर...
वॉशिंगटन काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारियो ने बताया कि इस मोबाइल घर के मालिक को एक इमरजेंसी सर्जरी की वजह से कुछ हफ्ते अस्पताल में बिताने पड़े थे।
सर्जरी के बाद जब वो वापस लौटा तो उसने देखा कि उसका मोबाइल घर पार्किंग एरिया में है ही नहीं।
हैरतअंगेज! दो साल के लड़के ने दिया भाई को जन्म
विज्ञापन
पुलिस उस चोर की तलाश में है, जिसने बाकी चोरों को पछाड़ते हुए पूरा का पूरा घर ही चुरा लिया।