{"_id":"c448e5bf354d9016ea447c619d465fbe","slug":"missing-father-found-alive-after-20-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जज के सामने जिंदा हो उठा एक 'मुर्दा'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब जज के सामने जिंदा हो उठा एक 'मुर्दा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Oct 2013 07:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस परिवार की खुशी का अंदाजा ही लगाया जा सकता जिसे 20 साल बाद ये पता चला कि जिसे वो मरा समझ रहे थे, वो जिंदा है।
विज्ञापन
मिरर की खबर के अनुसार, डोनाल्ड इयूगेन मिलर साल 1986 में ओहायो से लापता हो गए थे। इन गुजरे सालों में उनके बारे में कोई खबर न आई।
शर्मनाक! भर्ती करने से इनकार, लॉन में जन्मा बच्चा
इसके बाद साल 1994 में उनकी पत्नी ने कोर्ट से कानूनी तौर पर मृत घोषित करने की मांग की। ताकि उनके दोनों बच्चों को उनकी संपत्ति का लाभ मिल सके।
लेकिन साल 2005 में वो वापस लौट आए और उन्होंने जज से कहा कि वो अपने फैसले को बदल दें। कोर्ट ने जब उनके उनकी गुमशुदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो शराब के लती हो चुके थे।
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड ने किया सेक्स से इनकार, बीवी ने फोड़ दी आंख
जिसके चलते उनकी नौकरी भी छूट गई थी। लेकिन जज ने उनकी याचिका खरिज कर दी क्योंकि मृत घोषित किए जाने के तीन साल के भीतर ही कानून उस पर विचार कर सकता है।
ऐसे में जज ने कहा कि ये बड़ा ही अजीब केस है। क्योंकि जो शख्स उनके सामने बैठा है और स्वस्थ है, वो कानून की नजरों में मरा हुआ घोषित किया जा चुका है।
जरा इधर भी की अन्य खबरें पढ़ने और गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करे