फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   miracle owl clash with truck and survive without any injury

ट्रक से भिड़ा उल्लू, और हो गया चमत्कार

Fri, 21 Dec 2012 11:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 21 Dec 2012 11:51 AM IST
विज्ञापन
miracle owl clash with truck and survive without any injury
कहते हैं कि जिसे भगवान बचाता है उसका कोई भी बाल बांका तक नहीं कर सकता। कुछ ऐसा ही वाकया एक उल्लू के साथ हुआ जब वो तेज रफ्तार ट्रक से सिर के बल टकराया। इस भिड़ंत में ट्रक की आगे की ग्रिल टूट गई और उल्लू उसमें फंस गया लेकिन फिर भी उल्लू बिलकुल सही सलामत था। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं जबकि कुछ लोगों के अनुसार उल्लू जरूरत से ज्यादा मजबूत था।
विज्ञापन


वाकया अमेरिकी प्रांत वरमांट में हुआ जहां तेजी से उड़ता उल्लू सामने आते तेज रफ्तार पिक अप ट्रक से टकरा गया। आमतौर पर ऐसे हादसों में पंछियों की जान चली जाती है। लेकिन इस हादसे में उल्लू को कुछ नहीं हुआ बल्कि फोर्ड कंपनी के इस मजबूत पिक अप की आगे की जाली क्षतिग्रस्त हो गई। उल्लू का सिर ट्रक की जाली में फंस गया।
विज्ञापन


पिक अप के ड्राइवर ने हादसे की जानकारी पशु अधिकारियों को दी। पशु अधिकारियों का दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने इस दुलर्भ पक्षी के परों को संभाला और इस दौरान ड्राइवर ने उल्लू का सिर जाली से बाहर निकाला। पशु अधिकारियों का कहना है कि शुक्र है कि ड्राइवर ने खुद ही उल्लू को निकालने की कवायद शुरू नहीं की, वरना ऐसे हालात में उल्लू काफी हिंसक हो जाते हैं और सामने वाले को अपने पंजों से बुरी तरह लहुलुहान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु अधिकारियों ने इस मजबूत उल्लू को दाना पानी दिया। कुछ ही देर में रिलेक्स महसूस करने के बाद उल्लू फिर से उड़ गया। पशु अधिकारी भी हैरान है कि मजबूत पिक अप से भिड़ने के बाद भी उल्लू को कुछ नहीं हुआ जबकि ट्रक की जाली के टुकड़े टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed