{"_id":"8c8fc58e-39ea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"miracle-girl-born-with-25-fingers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदा होते ही छा गई पच्चीस अंगुलियों वाली बच्ची","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पैदा होते ही छा गई पच्चीस अंगुलियों वाली बच्ची
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Nov 2012 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल में जन्मी एक बच्ची लोगों और चिकित्सा विज्ञान के लिए चर्चा का विषय बन गई है। बच्ची के हाथ पैर में पचीस अंगुलियां हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची के माता-पिता को इस बात का कतई मलाल नहीं है। चिकित्सकों का कहना है यह कोई चिकित्सीय विकृति नहीं है।
विज्ञापन
अस्पताल में 22 नवंबर को रितिका ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के दोनों हाथ में छह-छह अंगुलियों के अलावा दांये पैर में छह और बांये पैर में सात अंगुलियां देखकर रितिका और उसके परिजन दंग रह गए। चिकित्सकों ने बताया कि इससे कोई परेशानी नहीं है और बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है, तब माता-पिता की जान में जान आई।
विज्ञापन
दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक सह गॉयनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय कुमार कदम ने बताया कि ऐसे मामले कुदरती होते हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान दवा की गड़बड़ी की वजह से भी ऐसी घटना हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
एम्स के ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के सर्जन डॉक्टर शिशिर रस्तोगी का कहना है कि बच्ची को भविष्य में जूता-चप्पल पहनकर चलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में सर्जरी करअंगुलियों को कम किया जा सकता है। इधर, अस्पताल से आने के बाद बच्ची को देखने के लिए लोग उसके घर आ रहे हैं। बच्ची के पिता राजू का कहना है भविष्य में अगर बेटी को चप्पल-जूते पहनने में दिक्कत होगी तो ऑर्डर देकर बनवा लेंगे, लेकिन ऑपरेशन कर अंगुलियां कम नहीं कराएंगे।