फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   men thrown out from event for being too handsome

हैंडसम होना बन गया गुनाह, इवेंट से बाहर निकाला

Thu, 18 Apr 2013 10:50 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 18 Apr 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
men thrown out from event for being too handsome

औरतों के लिए कभी कभी सुंदरता जानलेवा बन जाती है। लेकिन मर्दों के मामले में ऐसा पहली बार सुना है। सऊदी अरब में एक इवेंट में हिस्सा लेने वाले कुछ पुरुषों को केवल इसलिए इवेंट से बाहर कर दिया क्योंकि वो बहुत 'हैंडसम' थे।

विज्ञापन


मेट्रो.को.यूके के अनुसार सऊदी अरब में चल रहे एक फैस्टिवल में संयुक्त अरब अमीरात से आए दल को केवल इसलिए बाहर का रास्ता दिखा दिया क्योंकि दल में आए लोग बेहद आकर्षक थे।
विज्ञापन


अरब के अखबार अल्फा ने इस बात की पुष्टि कर दी है और कहा है कि असल मामले की जांच के लिए बात हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल में आए पुरुषों की सुंदरता तब बवाल मची जब आयोजको में शामिल कुछ लोगों ने इस संबंध में ऐतराज जाहिर किया। इसके बाद आयोजक मंडल ने इस प्रतिनिधिमंडल से लौटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों का तर्क था कि मंडल में मौजूद सदस्यों का बेहद आकर्षक लुक्स युवा महिलाओँ को बिगाड़ सकता है। कई महिलाएं केवल इसलिए फैस्टिवल में ध्यान नहीं लगा पाएंगी क्योंकि उनका ध्यान इन मर्दो पर लगा रहेगा।

हालांकि प्रतिनिधिमंडल ने इस विदाई का कुछ और ही कारण बताया है। मंडल के एक सदस्य ने कहा कि उनके साथ आई एक महिला आर्टिस्ट के चलते ही उनको विदा किया गया है।


सऊदी अरब में बेहद आकर्षक होना भी एक तरह का गुनाह माना जाता है। सड़क पर जा रही सुंदर और आकर्षक महिला को हिजाब यानी परदे में रहने की हिदायत दी जाती है। यही नहीं अगर पुरुष भी सार्वजनिक स्थान पर सुंदरता का प्रदर्शन करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed