{"_id":"a30a62e3f6e3bf9f1c37dbff041ce2e5","slug":"men-say-i-need-a-good-raping-says-julie-sondra-decker","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लोगों का कहना है कि मेरे साथ अच्छे से रेप होना चाहिए'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'लोगों का कहना है कि मेरे साथ अच्छे से रेप होना चाहिए'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की ने जब यूट्यूब पर अपने यौन व्यवहार के बारे में बताया तो लोगों ने उसके साथ एक अच्छा रेप करने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
मेल ऑनलाइन के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वालीं जूली सोन्ड्रा डेकर लड़के और लड़की किसी के लिए यौन आकर्षण महसूस नहीं करतीं और उन्हें अकेले रहना ही अच्छा लगता है।
मिस डेकर एक लेखिका हैं और उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा व मनोविज्ञान में डिग्री प्राप्त की। उनका यौन व्यवहार असेक्सुअल है। यानी वह न पुरुष की तरफ आकर्षित होती हैं, न महिला के। इस तरह के बहुत कम लोग इस दुनिया में होते हैं।
विज्ञापन
वो कहती हैं कि उन्होंने किशोरावस्था में कई लड़के और लड़कियों को चुंबन किया और गले लगाया है पर वो किसी के लिए भी आकर्षित नहीं हुईं। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने इस व्यवहार पर गौर किया।
विज्ञापन
डेकर के परिवार को पहले उनके इस व्यवहार पर भरोसा नहीं था। उनकी मां मिस डेकर को लेस्बियन का करीबी मानती थीं और विपरीप लिंग के प्रति रुचि न दिखाने के कारण डॉक्टर के पास भी लेकर गई थीं।
पुरुष दोस्तों ने की जबरदस्ती
वह बताती हैं कि उनके दोस्त भी उन्हें अलग तरह से लेते थे। यहां तक कई बार पुरुष दोस्तों ने उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश की, ताकि उनमें आकर्षण पैदा हो जाए।
डेकर बताती हैं कि लोग अब भी असेक्सुअलटी को ठीक से नहीं समझते हैं। इस बारे में और जागरुकता की जरूरत है।
चुनौति की तरह देखते हैं लोग
उन्होंने यूट्यूब और अपने ब्लॉग पर भी इस बारे में बताया था। इसके बाद उन्हें जाने से मारने की धमकियां तक मिली और एक अच्छा रेप करवाने की सलाह भी।
डेकर कहती हैं कि जब लोग को पता चलता है कि आप असेक्सुअल हैं तो कुछ इसे चुनौति की तरह लेते हैं। वह आपको इंसान नहीं समझते। साथ ही वह समझते हैं कि असेक्सुअल आकर्षित तो होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं नहीं समझ पाते। रेप के बाद वह समझने लगेंगे और उन्हें धन्यवाद भी देंगे।
मिस डेकर अपने लेखन के जरिए असेक्सुअल व्यवहार के बारे में जागरुकता लाने की कोशिश कर रही हैं।