{"_id":"2ec77f3a-af12-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"men-chopped-off-their-own-hands-for-insurance-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, बीमा पाने के लिए काट डाले अपने ही हाथ ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, बीमा पाने के लिए काट डाले अपने ही हाथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 27 Apr 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमे का पैसा अच्छे अच्छों की नीयत खराब कर देता है। बीमे के पैसों के लिए स्पेन के दो युवकों ने जानबूझकर अपने हाथ काट डाले।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार बीमे की राशि पाने की खातिर इन दो युवकों ने अलग अलग मौके पर अपने हाथ धारदार हथियार से काट डाले और बीमा कंपनी को बताया कि सड़क हादसे में उनका ये हाल हुआ।
विज्ञापन
लेकिन बीमा एजेंसियों की सर्तकता के चलते इन युवकों की चालाकी सामने आ गई। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक पहले दावेदार ने बिजली की आरी से अपना हाथ काटा और कंपनी को बताया कि कार हादसे मे उसका हाथ अलग हो गया।
विज्ञापन
इस युवक ने 11 बीमा कंपनियों से मुआवजे के तौर पर 2 मिलियन डॉलर का दावा पेश किया।
युवक की कारगुजारी तब सामने आई जब एक बीमा कंपनी को हुआ और युवक के हाथ की डॉक्टरों से जांच कराई गई। डॉक्टरी जांच में स्पष्ट हो गया कि युवक का हाथ हादसे में नहीं कटा बल्कि उसे चतुराई और सफाई से काटा गया है।
जांच के आंक़ड़े बताते हैं कि इस समय स्पेन में छह मिलियन युवा बेरोजगार हैं। बढ़ती बेरोजगारी और घटते अवसरों ने युवाओं को इस तरह की ट्रिक्स अपनाने पर मजबूर कर दिया है।
डॉक्टरों ने बताया कि हाथ पर लगा कट इतना साफ था कि हादसे में इस तरह के कट नहीं लगते। ऐसा लगता है जैसे किसी ने बिजली की आरी से इसे काटा हो। वैसे भी कोई सर्जन ऐसा बिलकुल नहीं करेगा।
दूसरे मामले में एक युवक ने कोहनी तक अपना हाथ काट लिया और बीमा कंपनी को बताया कि बिजली की आरी से काम करते हुए ये हादसा हो गया। इस युवक ने छह लाख डॉलर के मुआवजे के लिए ऐसा किया।
दरअसल स्पेन में 2008 की आर्थिक मंदी के बाद उबरने के कम मौके होने के चलते बीमा के लिए इस तरह की हरकतों में तेजी आई है।
इसी साल ऑस्ट्रिया में एक व्यक्ति ने बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए अपनी टांग काट कर ओवन में जला डाली थी। वो नहीं चाहता था कि उसका पैर सर्जनों को मिले और उसे दोबारा लगाया जाए।