फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   men ate burger and chips and women attack on man

बर्गर और चिप्स क्या खाए, ऐसे लिया बदला

Wed, 16 Jan 2013 09:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरटनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरटनेट डेस्क। Updated Wed, 16 Jan 2013 09:16 AM IST
विज्ञापन
men ate burger and chips and women attack on man

क्या होता है, जब आपके हिस्से की फेवरेट चीज कोई और खा जाए। आप खिसियाते और बड़बड़ाते हैं, उसे डांटते हैं और कभी कभी हाथ पैर भी पटकते हैं। लेकिन अमेरिका में एक महिला ने तो अति कर दी। जन्मदिन की पार्टी के दौरान अपने हिस्से के चिप्स और बर्गर खाने से खफा इस महिला ने एक युवक को चाकू मार दिया। महिला को 20 हफ्ते की जेल भेजने से पहले मानसिक चैकअप के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


वाकया अमेरिकी प्रांत गरबी के एलेनटेन इलाके का है। यहां एलेन कार अपने 37वें जन्मदिन की पार्टी मना रही थी। डेली मेल के अनुसार घर के पिछवाड़े में हो रही इस पार्टी में कई लोग अल्कोहल के नशे में थे। इसी दौरान एलेन ने एक युवक को चाकू मार दिया। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एलन के चिप्स और चिकन बर्गर खा लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एलन अपने उग्र व्यवहार के लिए मशहूर है। लेकिन जन्मदिन की पार्टी में वो काफी खुशमिजाज दिख रही थी। उसने दोस्तों के लिए काफी खाने पीने का सामान मंगाया था। देर रात को जब एलन मेकअप उतारने के लिए बेडरूम में गई तो एक दोस्त ने उसके चिकन बर्गर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलन जब बेडरूम से लौटी तो चिप्स और बर्गर को न देखकर गुस्से में आ गई। उसने तुरंत किचन में जाकर एक लंबा चाकू लिया और बर्गर खाने वाले दोस्त की पीठ में घोंप दिया। युवक की पीठ में तीन सेंटीमीटर का घाव हो गया। उसकी आंतों के साथ साथ मसल्स को भी काफी चोट पहुंची।

अदालत में मामला पहुंचने पर जज ने कहा कि सिर्फ अपने हिस्से की चीज छिनने पर इतना गुस्सा सही नहीं। खासकर मामला जब खाने पीने की चीज का हो। जज ने एलन से कहा कि इस चाकू से उस युवक की जान तक जा सकती थी और एलन पर हत्या का मुकदमा चलता।


बचाव पक्ष ने कहा कि एलन का अतीत दुखदायी रहा है। किशोरावस्था में ही उसकी मां गुजर गई और कुछ साल पहले उसके पिता और भाई का भी निधन हो गया। ऐसे एलन अकेली रहती है और अपनी चीजों के प्रति काफी संवेदनशील रहती है।

फिलहाल एलन को 20 हफ्ते के लिए जेल भेज दिया गया है। एलन को भी अब इस बात का पछतावा है कि केवल चिप्स और बर्गर खाने पर चाकू घोंपना वाकई गलत काम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed