फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   men are selling through online

वेबसाइट, जहां ऑनलाइन बिक रहे हैं 'मर्द'

Wed, 30 Jan 2013 10:31 AM IST
लंदन।
लंदन। Updated Wed, 30 Jan 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
men are selling through online

जमाना इंटरनेट का है और बेवसाइट पर क्या क्या नहीं बिकता। सुई से लेकर हवाई जहाज तक ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। लेकिन क्या आपने ऑनलाइन पुरुष बिकने की खबर सुनी है। नहीं सुनी तो अब सुन लीजिए। इन दिनों पुरुषों की आनलाइन खरीदारी को लेकर एक वेबसाइट चर्चा में है। पुरुषों की इस खरीदारी के लिए बस महिलाओं को इस आनलाइन वेबसाइट में लॉग ऑन करना है। पुरुषों की इस खरीदारी के लिए महिलाओं को कोई पैकेज भी नहीं खरीदना होगा। बस पसंद करो और डाल लो शॉपिंग बैग में।

विज्ञापन


महिलाएं इस वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के पुरुष का चुनाव कर उन्हें खरीद लेती है। हालांकि यह वेबसाइट विवादों में घिरी हुई हैं। बावजूद इसके महिलाएं यहां से अपनी पसंद के मुताबिक आनलाइन पुरुष खरीदने आती है। यह वेबसाइट महिलाओं को डेटिंग के लिए पुरुषों को आनलाइन चुनाव और अपनी पसंद का एक पुरुष खरीदने का मौका दे रही हैं जोकि शापिंग के दौरान एक हैंडबैग पसंद करने की तरह है। महिलाओं को इस ऑनलाइन बाजार से पुरुषों को खरीदने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


डेली मेल के प्रवक्ता मैरी एनिओर्ट ने बताया कि महिलाएं न केवल हमारे इस मेन मार्केट को आसानी से अपने भावों का प्रकट करने के साथ-साथ ऐसे तरीके अपना लव एक्सपेरिमेंट भी कर रही हैं। जहां महिलाएं इस सेवा का मुफ्त में लाभ उठा रही हैं वहीं पुरुषों को महिलाओं से मिलने के लिए क्रेडिट कार्ड पैकेज खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्यार भरे रिश्ते को महिला पूरी तरह से अपने अनुसार चलाएगी। महिलाएं अपने शॉपिंग बैग में इस मैन मार्केट से एक पुरुष को केवल तभी खरीदती है जब वह पुरुष असल में उनका दिल जीत लेते है। महिला जब पुरुष को पसंद कर लेती है तो मेन प्रोडक्ट को उनके शॉपिंग बैग में डाल दिया जाता है और इसे महिलाएं अपने पेज पर चेक कर सकती हैं। यानी अब लव एक्सपेरिमेंट करने के लिए खुद को प्यार में डालने की जरूरत ही नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed