{"_id":"62a8cc57d1c52b505cff9a7582c8f45e","slug":"meet-the-woman-with-world-s-largest-afro","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल जिसमें बस जाए चिड़ियाघर,धोने में लगते हैं दो दिन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बाल जिसमें बस जाए चिड़ियाघर,धोने में लगते हैं दो दिन
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि ये बाल है या फिर चिड़िया का घोंसला लेकिन यहां तो घोंसला नहीं बल्कि पूरा का पूरा चिड़ियाघर ही बसाया जा सकता है।
विज्ञापन
इन बालों को धोने-सुखाने में जहां दे दिन का समय लगता है वहीं एक बार में पांच बोतल कंडीश्ानर का खर्चा। अफ्रीका के लोगों के बाल तो वैसे भी काफी घुंघराले होते हैं लेकिन एविन दुगास ने घने बालों का रिकॉर्ड ही बना डाला है।
विज्ञापन
वाई नाइजा डॉट कॉम के अनुसार ल्यूसियाना में रहने वाली 37 साल की एविन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसने बाल चार फुट चार इंच घने हैं।
विज्ञापन
एविन कहती हैं कि एक समय में मेरे बाल सींक जितने पतले हुआ करते थे लेकिन आज इन बालों के दम पर ही मेरा नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
हालांकि इन बेहद घने बालों की वजह से वो कोई हेयर स्टाइल तो नहीं बना पातीं लेकिन उन्हें अपने बालों से बहुत प्यार है। एविन एक अफ्रीकी महिला है और अफ्रीका के लोगों के बाल काफी घुंघराले और मुड़े हुए होते हैं।
देखें तस्वीर:
एविन कहती है कि अगर वो अपने बालों को सीधा कर दें तो ये घुटनों से भी नीचे चले जाएंगे लेकिन उन्हें अपने बाल ऐसे ही पसंद हैं।
एविन बताती है कि जब वो पहली बार डेट पर गई थीं तो उन्होंने अपने बाल बांध रखे थ। बाद में जब उन्होंने उस लड़के के आगे अपने बाल खोले तो वो दंग रह गया। इतना ही नहीं उसने लौटकर इंटरनेट पर एविन का नाम भी सर्च किया।