{"_id":"1c2b1d22-8c59-11e2-8416-d4ae52bc57c2","slug":"meet-the-woman-with-the-world-s-longest-legs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, जिराफ से लंबी हैं इस लड़की की टांगें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, जिराफ से लंबी हैं इस लड़की की टांगें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 14 Mar 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी लंबी टांगों का जिक्र आता है जेहन में जिराफ का नाम उभर कर आता है। लेकिन अपनी लंबी टांगों के चलते वर्जीनिया की एक युवती लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है।
कुछ ही समय पहले रूस से वर्जीनिया आकर बसी स्वेतलाना पेंकराटोवा को विश्व में सबसे लंबी टांगों वाली महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिली है।
दूसरी सबसे खास बात ये है कि स्वेतलाना वर्जीनिया में एक और गिनीज रिकार्ड होल्डर के इलाके में रह रही है। स्वेतलाना के आवास के पास ही दुनिया के सबसे बड़े (नैचुरल) ब्रेस्ट की मालकिन नोरमा स्टिट्स का घर है।
विज्ञापन
गिनीज के अनुसार स्वेतलाना की टांगों की लंबाई चार फीट चार इंच मापी गई है। यह दुनिया में महिलाओं की सबसे लंबी टांगे हैं। स्वेतलाना की लंबाई छह फीट पांच इंच है। लेकिन आश्चर्य मत कीजिए स्वेतलाना दुनिया की सबसे लंबी महिला नहीं है। सबसे लंबी महिला का रिकार्ड (सात फीट सात इंच)याओ डेफेन के नाम है। हालांकि डेफेन की नवंबर में मौत हो चुकी है और गिनीज के अधिकारी सबसे लंबी महिला की खोज में लगे हैं।
स्वेतलाना के गिनीज रिकार्ड में शामिल फोटो में स्वेतलाना लंदन की नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट की सीढ़ियों पर बैठी है। दूसरी तस्वीर में स्वेतलाना के साथ दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति ही पिंगपिंग की भी झलक है।
स्वेतलाना का कहना है कि बचपन से ही लंबी टांगों के चलते उसे स्कूल में बास्केटबॉल टीम में शामिल किया गया था। वो अपने स्कूल की चैंपियन थी। पिछले दिनों वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी से जॉब का ऑफर मिलने के बाद वो वर्जीनिया शिफ्ट हो गई।