कुत्तों की तरह रहती है ये गर्लफ्रेंड, ऐसी ही गुलामी बेहद पसंद
मिरर की एक खबर के अनुसार तीस साल के नेथन राइली का अपनी गर्लफ्रैंड के लिए प्यार कुछ ऐसा है कि आप चौंक जाएंगे। नेथन अपनी प्रेमिका जेना को कुत्तों के बांधे जाने वाले कॉलर और लीड से बांधकर रखता है। जी हां आपने सही सुना, नेथन और जेना ने कुछ अलग ही अपने प्यार की परिभाषा गढ़ी है।
नेथन अपनी प्रेमिका को केवल पट्टे से बांधकर घर पर ही नहीं रखता वो जेना को उस पट्टे से बांधकर बाहर घुमाने भी ले जाता है। चौंकाने वाली बात ये है कि जेना को इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता। बल्कि वो खुश है कि नेथन उसके साथ ऐसा बर्ताव करता है।
नेथन पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है और जल्द ही जेना से शादी भी करना चाहता है। दोनों इस रिश्ते से बेहद खुश हैं।
कुत्ते के साथ भी घुमाता है प्रेमिका को
नेथन और जेना का कहना है कि ये पट्टा उनके बीच के लगाव को दर्शाता है। कुत्ते का ये कॉलर एक अंगूठी की तरह है। जेना की तस्वीरें वायरल हो चुकी है पर जेना को इससे कोई तकलीफ नहीं, बल्कि वो खुश है नेथन के बर्ताव से और इस रिश्ते से।
ये दोनो ही अपने रिश्ते की शुरुआत से ही इस तरह से रह रहे हैं। 13 साल की उम्र से ही जेना इस रिश्ते में हैं और उसने तब से ये पट्टा गले में बांध रखा है जब से वो नेथन को चाहती है। नेथन भी जब बाजार जाता है तो जेना के लिए तरह तरह के फेंसी पट्टे और चेन खरीद कर लाता है।