{"_id":"70dd1a06-d7ee-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"meet-the-man-who-claims-he-doesn-t-need-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन जनाब को नहीं खाने की जरूरत, लेकिन क्यों...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इन जनाब को नहीं खाने की जरूरत, लेकिन क्यों...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि ये बात पचाने में आपको वक्त तो जरूर लगेगा लेकिन इस शख्स का दावा है कि उसे खाना खाने की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
रॉब रिनेहहार्ट का कहना है कि उन्हें खाना खाने की जरूरत ही नहीं है। हालांकि ऐसा करने के पीछे उनका मकसद पतला होना बिल्कुल नहीं है वो तो बस समय और मेहनत बचने के लिए ऐसा करते हैं।
रॉब ने एक ऐसा फार्मूला बनाया है जिसे खाकर उनके शरीर की विटामिन, प्रोटीन और खनिज से जुड़ी सभी जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
रोज-रोज बाजार जाने और फिर खाना बनाने के झंझट से छुटकारा पाने के लिए रॉब ने सॉयलेंट नाम का एक फॉर्मूला बनाया है।
यह कई तरह के विटामिन जैसे: ए, बी, सी, डी, ई और के का मिश्रण है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक भी मौजूद है। रॉब ने इस फॉर्मूला फूड को बनाने के लिए काफी रिसर्च की है और हर तरह के भोजन की जैविक गुणवत्ता का व्यापक अध्ययन किया है। आज रॉब अपने शरीर की जरूरत के लिए 90 फीसदी तक इसी फार्मूला फूड सॉयलेंट पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
इसके इस्तेमाल के बाद उन्होंने पिज्जा, बर्गर जैसे नुकसान पहुंचाने वाले खान-पान से भी किनारा कर लिया है। एक ओर जहां संयुक्त राष्ट्र कीट-मकोड़े खाने की सलाह दे रहा है वहीं रॉब का ये लिक्विड सुपरफूड एक क्रांति साबित हो सकता है।
विज्ञापन