फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Meet The Man Who Butchers Animals Himself And Eats Their Raw Meat

ये क्या! पांच साल पहले शेर बन गया था ये शख्स

Sat, 05 Oct 2013 12:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
Meet The Man Who Butchers Animals Himself And Eats Their Raw Meat

मांसाहारी तो आपने बहुत से देखे होंगे, लेकिन अमेरिका के डेरेक नांस की बात कुछ और है। नांस पिछले पांच सालों से कच्चा मांस ही खाकर जिन्दा हैं।

विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, ये सब पांच साल पहले शुरू हुआ, जब नांस को एक अजीबोगरीब बीमारी हो गई और उनकी उल्टियां रोके नहीं रुक रही थीं।
विज्ञापन


देखें एक ऐसी अजीबोगरीब झील, जिसमें जो भी इस झील में उतरा पत्थर हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसे रोकने के लिए काफी कुछ प्रयोग किया लेकिन सब बेकार साबित हुआ। उसी समय उन्होंने कच्चा मांस खाने की आदत विकसित कर ली।

गोरिल्ला को है अजीबोगरीब सेक्स प्रॉब्लम


इतना ही नहीं नांस जानवर की चर्बी से ही ब्रश भी करते हैं। अब आलम ये है कि उन्हें भूने हुए मांस से जलने की बू आती है और ये उनके लिए काफी बुरा खाना हो गया है।

इसके बाद उन्होंने वो सबकुछ खाना शुरू कर दिया जिसमें दिल नहीं धड़कता। नांस मानते हैं कि अब वो पहले से काफी स्वस्थ है और ताकतवर भी।

9 ऐसी तस्वीरें, जो आपने पहले नहीं देखी होंगी

वो बताते हैं कि उनके घर में दो बकरियां थीं जिनका इस्तेमाल वो दूध के लिया करता था लेकिन बीमारी के दौरान जब ये आदत विकसित हुई तो उन्होंने दोनों बकरियों को मार डाला और कच्चा खा गया। इसके बाद उन्होंने कच्चे मांस के सिवा कुछ नहीं खाया।

मेंढ़क के शुक्राणु से प्रेग्नेंट हो गई औरत!

नांस कुछ भी व्यर्थ नहीं जाने देते हैं। वो बताते हैं कि जानवर के अंग और खून के थक्कों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।

हालांकि, 4 बच्चों के इस पिता को अपने खाने-पीने की इस आदत की वजह से अपना जीवनसाथी भी खोना पड़ा। पर नांस की ये आदत आज भी वैसी ही है। वो जानवरों को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते हैं और चाकू से ही मुंह में डाल कर चबाने लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed