फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Mary Berry pulls shark recipe from cookery book after an angry reception from fans

मैडम ने बताई एक 'रेसिपी' और मच गया हंगामा

Tue, 15 Jan 2013 09:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 15 Jan 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
Mary Berry pulls shark recipe from cookery book after an angry reception from fans

लजीज और व्यंजन और उनकी रेसिपी किसे पसंद नहीं आएंगी। लेकिन अगर आपको शार्क पकाने की रेसेपी बताई जाए तो आप क्या कहेंगे। बेकिंग क्वीन कहलाने वाली टीवी कुक मेरीबेरी की इसी रेसिपी पर दुनिया भर में शोर शराबा हो गया है। खुद मेरी बेरी के प्रशंसक भी शार्क की रेसेपी को उनकी कंप्लीट कुकबुक से हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों मेरी बेरी ने अपने प्रशंसकों को टीवी पर शार्क और ट्रॉपिकल सालसा की डिश की रेसेपी बताई। इस क्लिप में बेरी खुद शार्क के पीस करती दिख रही हैं। ऐसे में हंगामा हो गया। विरोधियों का कहना है कि ऐसे में जब खतरे में आई प्रजातियों के संरक्षण के लिए विश्व भर में उपाय हो रहे हैं, बेरी शार्क की रेसेपी सिखा रही हैं। आखिर बेरी किसे बता रही हैं कि शार्क को पकड़ कर खा जाओ।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार बेरी की इस रेसेपी का विरोध इंटरनेट पर जमकर हो रहा है। ट्विटर पर वन्यजीव प्रेमियों ने बेरी के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना और खौफनाक बताया है। ग्राहम बकिंघम ऑफ शार्क एंड मरीन कंजरवेशन चेरिटी बाइट बैक के अधिकारी ग्राहम बकिंघम का कहना है कि कोई भी आधुनिक और समझदार कुक शार्क और स्वार्डफिश जैसी संरक्षित प्रजाति की रेसेपी नहीं बताएगा। 'क्या बेरी को नहीं लगता कि वो दुनियी की खत्म होती खूबसूरत प्रजाति को बिलकुल खत्म कर देना चाहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है 'प्लीज प्लीज प्लीज, अगर आप खत्म होती प्रजातियों की रक्षा करना चाहते हैं तो बेरी की इस कुकबुक को बिलुकल मत खरीदिए, लगता है कि मिस बेरी को समुद्र और उसके जीवन से कोई लगाव नहीं है।' मिस बेरी या तो प्रेस की सुर्खियों में रहने का मजा ले रही हैं या फिर पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।


दूसरी ओर बेरी ने अपनी कुकबुक से इस रेसेपी को हटा लिया है। बेरी का कहना है कि उन्होंने जिन रेसेपी के बारे में लिखा है, शायद उनसे गलतफहमी फैल रही है और इसी कारण उन्होंने प्रकाशक से कहकर विवादित रेसेपी को कुकबुक से हटवा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed