फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   marijuana moms' say smoking weed makes them better parents

अच्छी मां बनने के लिए नशेड़ी बन गई हैं ये औरतें

Wed, 19 Jun 2013 05:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Jun 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
marijuana moms' say smoking weed makes them better parents

क्या आप अपने बच्चे को संभालने के लिए नशा करती हैं? गांजे या अफीम का धुंआ सुड़कती हैं...? आप सोच रही होंगी कि ये कैसी बात है? लेकिन चौंकिए नहीं बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया में कुछ महिलाएं चरस और गांजा के नशे को बेहतर पालन-पोषण से जोड़कर देखती हैं।

विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, बेवर्ली हिल की ये महिलाएं खुद को 'मारिजुआना मॉम' कहलवाना पसंद करती हैं। ये महिलाएं इसके लिए हर रोज बकायदा एक जगह एकत्र भी होती हैं और लजीज खाने के साथ भांग का मजा लेती हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछ महिलाएं दिन में कई-कई बार भांग का नशा करती हैं। उनका कहना है कि ये धुंआ लेने से उन्हें आराम मिलता है और वो अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दे पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समूह में कुछ ही महिलाएं अविवाहित हैं। इन महिलाओं का मानना है कि जो लोग भांग को गलत मानते हैं, उन्हें इसकी खूबी के बारे में पता ही नहीं है। भांग का सेवन करके ही हम अच्छी मां और बीवी का फर्ज निभा पा रहे हैं।


53 साल की शेरिल शुमैन जो इस समूह की सदस्य भी हैं, ने बताया कि गांजे का धुंआ लेने से वो अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभा पाती हैं।

शुमैन तो औरों को भी इसका सेवन करने की सलाह देती हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से एक अच्छी मां और बीवी बनने में मदद मिलती है।

हालांकि शुमैन अकेली ऐसी महिला नहीं हैं। शुमैन के अलावा सिमी ढिल्लौं भी इसे कारगर मानती हैं। उनका कहना है कि गांजे के सेवन से उनकी 14 साल पुरानी शादी टूटने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed