फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Man who served 23 years in prison on a wrong conviction has heart attack

गलती से जेल में गुजारे 23 साल, बाहर आते ही...

Mon, 25 Mar 2013 11:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 25 Mar 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
Man who served 23 years in prison on a wrong conviction has heart attack
कहते हैं कि किस्मत खराब हो तो उठते हुए सितारे भी गर्दिश में चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ उस व्यक्ति के साथ हुआ जो किसी दूसरे व्यक्ति के जुर्म की सजा काटकर जेल से बाहर आया और आते ही दिल के दौरे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


न्यूयार्क के डेविड रांता को कल ही 23 साल बाद जेल से रिहा किया गया था। खास बात ये थी कि डेविड ने उस जुर्म की सजा भुगती जो उन्होंने किया ही नहीं। 23 साल पहले एक पादरी की हत्या के जुर्म में डेविड को सजा मिली। लेकिन सच्चाई बाद में पता चली कि डेविड हत्या में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


23 साल की कानूनी जंग के बाद कल डेविड जेल से रिहा हुआ और देर रात उसे हार्ट अटैक हो गया। उस समय डेविड जेल से रिहा होने के बाद परिवार वालों के साथ बातचीत में व्यस्त था। उसे तुरंत न्यूयार्क अस्पताल में भरती कराया गया जहां डॉक्टर सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार आठ फरवरी 1990 के दिन विलियम्सबर्ग में ड्रग एडिक्ट डेविड को रब्बी चेस्केल की हत्या के जुर्म में 37 साल की सजा सुनाई गई।

27 साल बाद न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में जज ने डेविड की रिहाई का हुक्म सुनाया। जज ने कहा कि गवाहों के झूठ बयान के आधार पर डेविड को जुर्म में भागीदार माना गया था। डेविड ने इस संबंध में अपने वकील का धन्यवाद किया जिन्होंने 23 साल तक उसके लिए जंग लड़ी और सफलता पाई।


कल जेल से रिहा होने के बाद 58 साल का डेविड न्यूयॉर्क में एक होटल में अपने परिजनों के साथ था जब उसे हार्ट अटैक हुआ। पहले तो परिजनों ने सोचा कि शायद तनाव के चलते यह दर्द हो रहा है लेकिन जल्द ही साबित हो गया कि यह दिल का दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed