ओएमजी! कुत्तों से ऐसा लगाव कि खुद ही बन गया कुत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दुनिया में भी ऐसे अजीबोगरीब चीजें और घटनाएं देखने को मिल जाती हैं जिसे देखकर कोई भी दांतो तले अपनी उंगली दबा ले।
अब इस शख्स को ही ले लीजिए। इसे पागलपन कहें या इसकी मजबूरी, लेकिन पिट्सबर्ग में रहने वाले इस शख्स को ऐसा लगता है कि वो इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है।
उसे ऐसा लगता है कि उसके शरीर में एक कुत्ता जैसे ट्रैप है और वो इंसानी शरीर होने के कारण जी नहीं पा रहा है।
बदल लिया जीवन
उसे इंसान होना बिल्कुल पसंद नहीं था। कुत्तों को वो इतना पसंद करता कि दिन-रात बस उन्हीं के साथ जीता।
फिर एक वक्त ऐसा आया जब उसने कुत्ता बनकर जीना तय कर लिया। इसके लिए वो अपने घर में कुत्ते की तरह नीचे मुड़कर चलने लगा।
ये तो कुछ नहीं, वो तो कुत्तों की ही तरह गले में पट्टा बांधे रहता है और भौं-भौं की आवाजें निकालता रहता है।
घर ही में डॉग हाउस
उसने अपना नया नाम बदलकर बूमर रख लिया है। बूमर ने अपने लिए धर ही में छोटा बूमर डॉग हाउस बनवाया है और वो उसी में रहता है।
खाना खाने के लिए भी उसकी ज्यादा से ज्यादा कोशिश यही रहती है कि वो खाना भी कुत्तों जैसा ही खा सके।
उसके इस जीवनशैली से उसके घरवालों को कोई एतराज नहीं है। वो उसको एक कुत्ता समझकर ही रखने में विश्वास रखते हैं।
अद्भुत! मंगल ग्रह पर जल्द मनुष्य की पहुंच, नासा का दावा