{"_id":"620ac7285a1c9bcb27f0cb85fc203107","slug":"man-who-found-internet-fame-when-his-skin-turned-permanently-blue-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नील-मानव', जिसे देखकर ठिठक जाते थे आस-पास के लोग ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'नील-मानव', जिसे देखकर ठिठक जाते थे आस-पास के लोग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
न तो ये कोई एलियन था और न ही कोई जादूगर, लेकिन जिसके भी आगे से गुजर जाता वो एक पल के लिए ठिठक जाता।
विज्ञापन
आम लोगों से बिल्कुल अलग अपनी नीले रंग की त्वचा के लिए दुनिया भर में मशहूर हुए पॉल कैरासन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
पॉल की पत्नी जो अन्ना कैरासन ने बताया कि दिल का दौरा पडने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
उन्हें निमोनिया के बाद दिल का दौरा पडा था। उन्होंने बताया कि पॉल की त्वचा जन्म के समय सामान्य अमेरीकियों की तरह ही थी परन्तु करीब 15 वर्ष पूर्व दुर्लभ बीमारी अल्गाएरिया-या सिल्वर पायजनिंग के कारण उनकी त्वचा का रंग नीला पड गया था।
विज्ञापन
नीले रंग के कारण बच्चे पॉल को 'पापा स्मर्फ' कहते थे। उनके सफेद घने बाल और लंबी दाढी उन्हें इसका प्रतिरूप बनाती थी। परन्तु अगर कोई व्यस्क उन्हे इस नाम से पुकारता था तो उन्हें अच्छा नहीं लगता था।
विज्ञापन
कुछ समय से बीमार होने के कारण कुछ नहीं कर पाते थे। वह घर में ही एकांत में रहना पसंद करते थे। केवल जरूरी कामों के लिए जैसे बैंक और तम्बाकू लेने ही बाहर जाया करते थे।